
सवाई माधोपुर से खबर
साईबर थाना सवाई माधोपुर ने 54 साल की बुजुर्ग महिला का मोबाईल हैक कर खाते से ठगी गई 7100/- रुपये की राशि वापिस परिवादिया के खाते में करवाई रिफण्ड।
साईबर थाना पुलिस की कार्यवाही
सवाई माधोपुर सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन मे श्री विजय सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व श्री जयप्रकाश अटल आरपीएस उप पुलिस अधीक्षक साईबर क्राईम थाना जिला सवाई माधोपुर के सुपरविजन मे साईबर थाना टीम ने माह मई में अज्ञात ठगों द्वारा परिवादिया छोटी देवी के खाते से ऑनलाईन ठगी कर हडपी गई कुल 7100/- रुपये की राशि को वापस परिवादी के खाते मे रिफण्ड करवाने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण: दिनांक 29/05/2026 को परिवादिया छोटी देवी निवासी सीमेन्ट फैक्ट्री जिला-सवाई माधोपुर ने ऑनलाईन साईबर पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई कि मेरा मोबाईल हैक कर मेरे खाते से अज्ञात ठगो द्वारा कुल 7100/- रुपये की राशि हड़प ली है। उक्त शिकायत पर साईबर क्राईम थाना सवाई माधोपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ विभिन्न बैंको के नोडल ऑफिसर्स से सम्पर्क कर संदिग्ध खाते मे ट्रांसफर राशि को होल्ड करवाकर 7100/- रुपये की राशि परिवादिया के केनरा बैंक के खाते मे वापस रिफण्ड करवाई गई।
पुलिस द्वारा साईबर ठगो के सम्बंध में अपीलः आमजन से अपील की जाती है कि वॉट्सएप पर अनजान या किसी भी नम्बर से आये हुये लिंक व एपीके फाईल को डाउनलोड नहीं करें। ओर इंस्टाग्राम/फेसबुक से सस्ता सामान देख कर ऑनलाईन सामान खरीदने से बचे। किसी भी साईबर क्राईम से संबधित शिकायत हेतु टोल फ्री नम्बर 1930 पर कॉल करे।