#अलीगढ़ में उत्पीड़न का आरोप लगाकर टावर पर चढ़ा संविदा चालक, मारपीट और वेतन न मिलने से आहत, पुलिस-फायर ब्रिगेड रेस्क्यू में जुटी,अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक संविदा चालक टावर पर चढ़ गया। चालक ने रोडवेज के RM पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि मारपीट और वेतन न मिलने से आहत होकर चालक ने यह कदम उठाया। टावर पर चालक के चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस और फायरकर्मी लगातार रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल चालक टावर पर ही मौजूद है और मौके पर भारी भीड़ जुटी हुई है।
#Aligarh #BreakingNews #Quarsi #Roadways #Rescue
Koil, Aligarh | Sep 8, 2026