शाहनगर में शराब दुकानों का भौतिक सत्यापन, दस्तावेज और स्टॉक की हुई जांच
शाहनगर क्षेत्र में अवैध एवं मिलावटी शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम ने शराब दुकान का निरीक्षण कर दस्तावेजों एवं उपलब्ध स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया।
निरीक्षण के दौरान शराब की बोतलों पर लगे एडेसिव लेबल को स्कैन कर परिवहन परमिट से मिलान किया गया। दुकान पर पाई गई सामान्य अनियमितताओं के संबंध में मौके पर पंचनामा तैयार कर लाइसेंसी को आरोप-पत्र दिया गया।
एसडीएम राम निवास चौधरी ने शाहनगर क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही शराब का सेवन करने वाले लोगों से अपील की गई कि वे नकली एवं मिलावटी शराब से बचें और शराब की खरीदारी केवल अधिकृत दुकानों से ही करें।
शाहनगर | पन्ना
#शाहनगर #पन्ना #शराबदुकान #भौतिकसत्यापन #आबकारीविभाग #प्रशासन #अवैधशराब #मिलावटीशराब #PannaNews #Shahnagar