
ग्राम सभाओं में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
-----
#श्योपुर-/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विजयपुर विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में गत दिवस आयोजित ग्राम सभाओं में ग्रीन एजी प्रोजेक्ट टीम ने सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा हरित विकास के महत्व पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
ग्राम सभाओं में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, समुदाय के सदस्यों एवं ग्रीन एजी प्रोजेक्ट टीम ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने बताया कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण देने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत परिसरों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने पौधों की सुरक्षा एवं संवर्धन का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित ग्राम निर्माण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का भी संकल्प व्यक्त किया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur