बिहार के समस्तीपुर जिले में एक पति ने खौफनाक कांड को अंजाम दिया है। पति की इस करतूत के बाद घऱ में बेटी की छठी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।
इस पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और अब वो फरार है। समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही गांव में मंगलवार रात एक विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
बताया जा रहा है कि घर में नवजात बेटी की छठी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।
Kahara, Saharsa | Aug 26, 2026