कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के नेटवर्क पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शिकंजा कसना तेज कर दिया है. एजेंसी ने प्रिंस खान के भाई गोपी और उसके साले ऋतिक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है. इस कार्रवाई के बाद दोनों की तलाश अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेज हो गई है. जांच एजेंसियां दोनों को पकड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मदद लेने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.