
#प्रयागराज में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे
-----------------------------------=------------=#गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक चीप रिटर्न सोमराज सरकार दिनांक 4 नंबर 2026 दिन बुधवार खबर अपडेट!
---------------------------------------------------
#प्रयागराज। प्रयागराज में भाजपा की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’ में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर 3 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के जुटने की जानकारी सामने आई है।
#इस दौरान मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी 250 बाइकों की रैली के साथ पहुंचे। उनके साथ पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी भी मौजूद रहीं। विभिन्न जिलों से आए भाजपा कार्यकर्ता बाइक रैली, वाहनों के काफिले और डीजे-बैंड के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।
#बताया गया कि पदयात्रा धरना स्थल से शुरू होकर सुभाष चौराहे से होते हुए शहीद वॉल तक जाएगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ का नारा दिया।
#कार्यक्रम को लेकर सिविल लाइंस क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी। पदयात्रा के दौरान यातायात पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए लोगों को संबंधित मार्गों पर सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
#Prayagraj #UttarPradesh #KeshavPrasadMaurya #NandGopalGuptaNandi #BJP #BJPPrayagraj #Democracy #PoliticalNews