मंत्री सुमित गोदारा ने लूणकरणसर क्षेत्र को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
बीकानेर - खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा मंगलवार को लगातार पांचवें दिन लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने कल्याणसर, रामसर, मूंडसर, सीथल, बेलासर और गुसाईंसर सहित विभिन्न गांवों में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
मंत्री गोदारा ने स्कूलों में कक्षा-कक्ष, पानी की टंकियां, उप स्वास्थ्य केंद्र, सड़क, ट्रांसफार्मर, सामुदायिक भवन सहित विभिन्न कार्यों की सौगात दी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य गांवों और ढाणियों तक शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।