सांसद शहडोल संसदीय क्षेत्र श्रीमती हिमाद्री सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित नर्मदा सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। सांसद ने अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन की स्थिति जानी तथा योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।
सांसद श्रीमती सिंह ने निर्देश दिए कि सभी विभागीय अधिकारी नियमित रूप से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करें, ताकि उनकी गुणवत्ता एवं प्रगति का समयबद्ध आंकलन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हों तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का मौके पर जाकर अवलोकन किया जाए। अधिक