उज्जैन के प्रसिद्ध खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा हटाने के विवाद के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से मिलने उनके भोपाल स्थित निवास पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई। मुलाकात के बाद सीएम मोहन यादव और उमा भारती साथ बाहर निकले, लेकिन मुख्यमंत्री ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और वहां से रवाना हो गए।
बताया जा रहा है कि उमा भारती ने कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर खड़े हनुमान की प्रतिमा को यथास्थान रखने की अपील की थी। उन्होंने मंदिर के विकास कार्यों के लिए वैकल्पिक रास्ता निकालने की मांग भी की थी। मुलाकात के बाद उमा भारती ने इसे भाई-बहन की मुलाकात बताया। वहीं प्रतिमा विवाद पर उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि मस्जिद को बचाएंगे और मंदिर को गिराएंगे, ऐसा नहीं होना चाहिए।
#MadhyaPradesh #MohanYadav #UmaBharti #Ujjain #KhadeHanuman