ब्रेकिंग न्यूज़ हथीन | वन्दे भारत न्यूज़
पूज्य संतों के सान्निध्य में कुंडा धाम मंदिर से ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का भव्य प्रस्थान
हथीन। सावन माह के पावन अवसर पर पूज्य संतों के मार्गदर्शन एवं सान्निध्य में कुंडा धाम मंदिर, हथीन से ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का भव्य प्रस्थान हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त हाथों में भगवा ध्वज लेकर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष के साथ उत्साहपूर्वक यात्रा के लिए रवाना हुए।
यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया गया। संत-महात्माओं ने श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा, अनुशासन और आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए यात्रा को श्रद्धा और मर्यादा के साथ संपन्न करने का आह्वान किया।
पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से प्रदेश एवं देश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
रिपोर्ट: प्रवीण कुमार
वन्दे भारत न्यूज़
Hodal, Palwal | Aug 3, 2026