
विधायक सहारण ने किया पिपलेश्वर महादेव मंदिर का लोकार्पण
चूरू जिला मुख्यालय पर रेलवे स्टेशन के सामने नवनिर्मित पिपलेश्वर महादेव मंदिर का लोकार्पण सोमवार को विधायक हरलाल सहारण व सभापति विनय गोयनका ने किया। पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। कार्यक्रम में मुख्य यजमान व भामाशाह बीकानेर निवासी राजेंद्र देवड़ा व सम्पत देवड़ा ने पूजा-अर्चना कर यज्ञ में आहुति दी। पार्षद नरेन्द्र सैनी की प्रेरणा से बनाये गये मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की गई। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि मंदिर हमारी आस्था और संस्कृति के प्रमुख केंद्र हैं। धार्मिक स्थलों से समाज में संस्कार, सद्भाव और सेवा भावना को बढ़ावा मिलता है। सभापति विनय गोयनका ने कहा कि धार्मिक स्थल समाज को एकजुट करने और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मंदिर निर्माण से जुड़े लोगों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यों से क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण बनता है। इस अवसर पर उपसभापति ओमप्रकाश इंदौरिया, डॉ. विकास देवड़ा, डॉ. वर्षा देवड़ा, मोहनलाल गढ़वाल, पार्षद विमला गढ़वाल, भाजपा मंडल प्रभारी सुरेश सारस्वत, सुनीता प्रजापत, जयप्रकाश प्रजापत, आकाश सैनी, नरेंद्र सिंह, अशोक पाल सिंह, संजय सिंह, सुबराती टाक, फारूक रहमान, दयानंद बेनीवाल, रोहिताश नेहरा, पवन शर्मा, हरिप्रसाद शर्मा, किशोर सिंह, जीवराज, लक्ष्मण सिंह, गुमान सिंह, इमरान, सर्वेश सीकर, विनोद सैनी, राकेश गोदारा, ओमप्रकाश, रामगोपाल, हरीश, दीपक सैनी, महेंद्र सैनी, रूपेंद्र सिंह, महेश प्रजापत, तुलछीराम प्रजापत, सुरेश बागड़ी, विक्रम भालेरी, मनोज भांभू, प्यारे लाल शर्मा, पवन सैनी, भूपेंद्र सिंह, सोयल, मनफूल सहित टैक्सी युनियन के पदाधिकारी उपस्थित थे। #follower #nonfollowers
#highlight #highlightseveryone #viralpost
#photography #photooftheday #todaybestphotochallenge Deepak Saini 24Churu News @topfans
Churu, Churu | Oct 19, 2026