जयपुर में ACB ने सांगानेर सदर थाने के ASI महेश चंद मीणा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
ACB के अनुसार, आरोपी एक पिकअप छोड़ने और मामले में सहपरिवादी को आरोपी नहीं बनाने की एवज में रिश्वत मांग रहा था। शिकायत के सत्यापन के बाद 1 अक्टूबर को ट्रैप कार्रवाई की गई। रिश्वत की रकम आरोपी की जींस की जेब से बरामद हुई।
ACB ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ और आगे की जांच शुरू कर दी है।
भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए ACB हेल्पलाइन 1064 या WhatsApp नंबर 94135-02834 पर संपर्क करें।
#Jaipur #RajasthanNews #JaipurNews #ACB #Bribery