
#रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर सहित #ग्रामीण क्षेत्रों के सभी अस्पतालों में मानकों के अनुसार स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति रामनगर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाएगी।
#देवभूमि व्यापार मंडल सभागार में संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक ललित उप्रेती की अध्यक्षता एवं देवभूमि व्यापार मंडल के संरक्षक मनमोहन अग्रवाल के संचालन में संपन्न बैठक में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं समाज सेवियों ने रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर सहित मालधन, पीरूमदारा, कानिया आदि क्षेत्रों में मानकों के अनुसार विशेषज्ञ डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति न होने, अल्ट्रासाउंड ,सीटी स्कैन एवं जांचे न होने से लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है।
#अस्पताल एवं ब्लड बैंक सफेद हाथी बने हुए हैं। वक्ताओं में इस बात को लेकर भी भारी आक्रोश व्याप्त है कि कई बार ज्ञापन ,धरना देने के बावजूद भी शासन प्रशासन द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। अस्पताल की बदहाल स्थिति को लेकर जिलाधिकारी एवं स्वास्थ्य मंत्री को भी अवगत कराया गया है लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं में कोई सुधार नहीं हुआ है। अस्पताल में 60% पद रिक्त पड़े पड़े हैं।
बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग को लेकर के चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया है जिसके तहत 27 सितंबर रविवार को रामनगर विधानसभा क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों ,सामाजिक, राजनीतिक संगठनों ,आम लोगों की बैठक बुलाई गई है।
बैठक में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी, इंकलाबी मजदूर केंद्र के रोहित रूहेला, समाजवादी लोक मंच के गिरीश चंद्र आर्य, महिला एकता मंच ललिता रावत, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की तुलसी छिम्बाल, महिला एकता मंच की ललिता रावत , जन सेवा मंच के आनंद सिंह नेगी, आइसा के सुमित, पछास के रवि, देवभूमि व्यापार मंडल के मनिंदर सिंह सेठी,समाजसेवी राहुल दरम्वाल, महेश जोशी, सरस्वती जोशी, कौशल्या, सूबेदार मेजर खान, जमन राम, सूबेदार मेजर खान, सूबेदार कुबेर सिंह रौतेला, सौरभ छिम्बाल,बी डी नैनवाल आदि थे।
#uttarakhand #nainital #Ramnagar