विनम्र श्रद्धांजलि 🇮🇳
शहीदो की चिताओ पर लगेंगे हर वरस मेले,
वतन पर मरने वालो का यही बाकी निशा होगा।
💐 शहीद नायक संतोष कुमार अमर रहें 💐
चमोली जनपद के विकासखंड पोखरी की ग्राम पंचायत रौता निवासी भारतीय सेना की 11 गढ़वाल राइफल्स के वीर जवान नायक संतोष कुमार ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।
उनकी शहादत पर समूचा क्षेत्र गर्व और शोक से भावुक है। वीर सपूत का अंतिम संस्कार कर्णप्रयाग घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां हजारों नम आंखों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
आपका यह बलिदान राष्ट्र सदैव याद रखेगा।
🇮🇳 शहीद नायक संतोष कुमार अमर रहें! 🇮🇳
भारत माता की जय!
भावपूर्ण श्रद्धांजलि