अपने ही देश में छिपे देशद्रोहियों पर ATS का बड़ा प्रहार — जयपुर से जैश-ए-मोहम्मद की कथित स्लीपर सेल महिला गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन और सोशल मीडिया नेटवर्क की जांच तेज।
जयपुर में राजस्थान ATS ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंध रखने वाली 37 वर्षीय महिला बबीता को वाटिका क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर हुई इस कार्रवाई में शुरुआती जांच में महिला के कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित होने और पाकिस्तान जाने की इच्छा रखने की बात सामने आई है। ATS ने उसे 27 जून तक रिमांड पर लिया है और उसके सोशल मीडिया नेटवर्क व संभावित संपर्कों की गहन जांच जारी है।
Ladpura, Kota | Jun 22, 2026