
कुंडला खुर्द के किसानों ने 70 बीघा में अपनाई अम्बिया बहार, लगातार 3 वर्ष से सफल
आगर-मालवा, 06 जुलाई 2026। जिले में इस वर्ष प्री-मानसून एवं वर्षा के कारण संतरा उत्पादक किसानों की मृग बहार पर विपरीत असर देखा जा रहा है। उपसंचालक उद्यान श्री अर्जुन सिंह राजपूत ने ने बताया कि समय पूर्व हुई वर्षा से मृग बहार के फूल झड़ने और फल सेटिंग में कमी की समस्या सामने आई है।
इसी समस्या को देखते हुए विकासखंड आगर के ग्राम कुंडला खुर्द के प्रगतिशील किसानों ने वैकल्पिक तकनीक अपनाई है। ग्राम के किसानों द्वारा लगातार पिछले 3 वर्षों से लगभग 70 बीघा क्षेत्रमें संतरा की अम्बिया बहार सफलतापूर्वक ली जा रही है।
अम्बिया बहार तकनीक अपनाने से किसानों को प्री-मानसून वर्षा का नुकसान नहीं हो रहा है तथा उत्पादन एवं गुणवत्ता दोनों में वृद्धि दर्ज की गई है। कुंडला खुर्द के किसान अब जिले के अन्य संतरा उत्पादकों के लिए रोल मॉडल बन रहे हैं।
उद्यानिकी विभाग द्वारा भी अम्बिया बहार तकनीक को बढ़ावा देने हेतु किसानों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।
Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
Department of Horticulture, Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#आगरमालवा
#horticulture
#farmers