
#प्रयागराज के थाना करेली में हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास भी आया सामने
#गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक चीफ एडिटर सोमराज स्वर्णकार 11 नवंबर 2026 दिन बुधवार खबर अपडेट!
#प्रयागराज के करेली में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अयान और समीम उर्फ समीर कान्चा के रूप में हुई है।
#पुलिस ने दोनों को मुखबिर की सूचना पर मुर्गा दरबार कछार के पास से गिरफ्तार किया है,पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी हत्या के प्रयास और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम से जुड़े मुकदमे में वांछित थे। गिरफ्तार अयान के खिलाफ पहले से अतरसुइया थाने में लूट और चोरी का माल रखने से संबंधित मुकदमा दर्ज है। वहीं समीम उर्फ समीर के खिलाफ करेली थाने में धमकी और मारपीट के अलावा खुल्दाबाद थाने में चोरी और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम से जुड़ा मुकदमा दर्ज है।
#दोनों आरोपियों पर मौजूदा मामले के अलावा पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। करेली थाने के प्रभारी सच्चिदानंद सिंह की टीम ने सर्विलांस सेल की मदद से दोनों को गिरफ्तार किया है।