हमीरपुर के करेर गाँव की बेटी आँचल ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया हिमाचल का मान
हमीरपुर की बेटी आँचल शर्मा ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) द्वारा आयोजित एम.एससी. न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा 2026 में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश और जिला हमीरपुर का नाम रोशन किया है।
जारी परिणाम के अनुसार आँचल शर्मा ने 100 प्रतिशताइल प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर आँचल ने देशभर के प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है।