वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कस्बा इगलास व बेसवां (थाना गोरई) क्षेत्रांतर्गत किया गया पैदल गश्त
अलीगढ़ जनपद की कानून व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी तथा सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस बल के साथ कस्बा इगलास व बेसवां क्षेत्रांतर्गत बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त किया गया एवं लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया । बाजारों में उपस्थित नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में फीडबैक लिया गया तथा सतर्क व सजग रहने की अपील की गई महोदय द्वारा समस्त अधीनस्थों को अपराध नियन्त्रण के दृष्टिगत मुख्य मार्गों, चौराहों, बाजार इत्यादि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमणशील रहते हुए पैदल गश्त कर संदिग्धों पर निरन्तर निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया इस दौरान क्षेत्राधिकारी इगलास श्री कमलेश कुमार, थाना प्रभारी इगलास श्री ईश्वर सिंह, थाना प्रभारी गोरई श्री जितेन्द्र धामा व अन्य मौजूद रहे
Koil, Aligarh | Aug 22, 2026