
#गुना - सीएमओ ने शिकायतकर्ता को धमकी देने पर संविदा कर्मी को किया सेवा से पृथक, वेतन आहरण पर रोक
मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री शैलेष अवस्थी ने नगर पालिका परिषद गुना के संविदा/ठेका श्रमिक श्री बृजमोहन खरे को सीएम हेल्पलाइन शिकायत के संबंध में शिकायतकर्ता से दबावपूर्ण भाषा का प्रयोग करने एवं धमकी देने के मामले में तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया है। साथ ही उनके वेतन आहरण पर भी रोक लगा दी गई है।
जारी आदेशानुसार दिनांक 19 अगस्त 2026 को सी०एम० हेल्पलाईन की शिकायतो को संतुष्टि उपरांत बन्द कराने हेतु श्री खरे द्वारा आवेदक विशाल भार्गव निवासी हनुमान मंदिर के पीछे भार्गव कालोनी गुना की सी०एम० हेल्पलाईन शिकायत बन्द कराने हेतु दबावपूर्ण भाषा का प्रयोग कर सीएम हेल्पलाईन शिकायत बन्द कराने हेतु कहा गया। इसके अतिरिक्त शिकायत नही कटवाने पर संबंधित संविदा/ठेका श्रमिक श्री खरे द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। उक्त संपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी आवेदक द्वारा रिकार्डिंग CCTV फुटेज एवं आवेदन के साथ प्रस्तुत की गई। चुंकि शासन की सी०एम० हेल्पलाईन योजना अंतर्गत शिकायतों को शिकायतकर्ता की संतुष्ठि उपरांत ही बन्द कराने का नियम है, किन्तु श्री खरे द्वारा शिकायत को बन्द कराने के लिए शिकायतकर्ता से दबावपूर्ण भाषा का प्रयोग कर धमकी दी गई, जो निकाय द्वारा सौपें गये दायित्व एवं शासन की महत्वपूर्ण योजना (CM HELPLINE) की मूल भावना के प्रतिकूल होकर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।
जिसके चलते नगर पालिका परिषद गुना के संविदा/ठेका श्रमिक श्री बृजमोहन खरे के विरुद्ध कार्यवाही कर तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक करने के साथ ही वेतन आहरण पर रोक लगाने की कार्रवाई की गई है।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner