
मऊगंज/रीवा: मऊगंज जिले से नशा माफियाओं और अवैध मादक पदार्थों के काले कारोबार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सिंघम अवतार में आ चुका है। रीवा जोन के आईजी श्री गौरव राजपूत और मऊगंज एसपी के कड़े तेवरों के बाद जिले के भीतर नशे के धंधेबाजों के खिलाफ एक बड़ा और बेहद सख्त विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मऊगंज जिला पुलिस ने इस विशेष मुहिम के तहत बीते मात्र 4 दिनों के भीतर एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत कुल 12 गंभीर मामले दर्ज कर अपराधियों की कमर तोड़ दी है। पुलिस का यह हंटर मऊगंज से लेकर लौर, शाहपुर और नईगढ़ी तक सरेआम चला, जिसमें 4 नए मामलों में गांजा तस्करी कर रहे आरोपियों को रंगे हाथों धरदबोचा गया। लौर से मनोज दुबे, शाहपुर से महेश केवट, नईगढ़ी से नीरज मिश्रा और मऊगंज थाना क्षेत्र में सरेआम गांजा बेच रहे नबाब अली को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है। इन तस्करों के पास से कुल 1,845 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया है। पुलिस के आला अधिकारियों ने दोटूक चेतावनी दी है कि मऊगंज की युवा पीढ़ी की रगों में नशे का जहर घोलने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
#IndiaHeadline24 #MauganjNews #RewaIG #GauravRajput #MauganjSP #SinghamPolice #AntiDrugDrive #BreakingNews #
Mauganj, Rewa | Jun 28, 2026