
*राष्ट्रीय लोक अदालत में 24 प्रकरणों का निराकरण*
-------
*लगभग 50 लाख 23 हजार 122 लाख रुपये के अवॉर्ड पारित*
इंदौर,12 सितम्बर 2026
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग क्रमांक-एक, इंदौर में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। आयोग की अध्यक्ष सुश्री जसवीर कौर सासन के मार्गदर्शन में आयोजित लोक अदालत में उपभोक्ता विवादों से संबंधित प्रकरणों का आपसी सहमति एवं राजीनामे के आधार पर निराकरण किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान आयोग क्रमांक-एक में कुल 24 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इन प्रकरणों में पक्षकारों के मध्य आपसी सहमति से विवादों का समाधान कर प्रकरणों का अंतिम रूप से निराकरण किया गया।
लोक अदालत में निराकृत प्रकरणों में कुल लगभग ₹50,23,122/- (पचास लाख तेईस हजार एक सौ बाईस रुपये) राशि के अवॉर्ड पारित किए गए। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से विवादों के समाधान का लाभ प्राप्त हुआ।
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग क्रमांक-एक की अध्यक्ष सुश्री जसवीर कौर सासन ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन उपभोक्ता विवादों के त्वरित, सरल एवं आपसी सहमति से समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। आयोग द्वारा पक्षकारों को आपसी सहमति एवं राजीनामे के माध्यम से विवादों का समाधान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
#JansamparkMP
#indore
#इंदौर
Jansampark Madhya Pradesh