*स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर करेंगी ध्वजारोहण*
आगामी 15 अगस्त को पन्ना जिला मुख्यालय पर आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य सामारोह में कलेक्टर ऊषा परमार ध्वजारोहण करेंगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार को इस आशय का आदेश जारी किया गया। कलेक्टर एवं मुख्य अतिथि श्रीमती परमार द्वारा पुलिस परेड ग्राउण्ड पन्ना में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।