
अफीम, हेरोइन एवं कॉमर्शियल मात्रा में नशीली दवाइयों सहित महिला आरोपी काबू*
थाना सदर रतिया पुलिस की कार्रवाई, दुकान से नशीले पदार्थ एवं प्रतिबंधित दवाइयों की बड़ी खेप बरामद*
58.73 ग्राम अफीम, 8.07 ग्राम हेरोइन, 1080 सिग्नोर कैप्सूल व 1340 टैकडोल गोलियां बरामद*
रतिया, 15 जून। नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर रतिया पुलिस ने महमदकी निवासी प्रिया रानी पत्नी अनिल कुमार को 58.73 ग्राम अफीम, 8.07 ग्राम हेरोइन तथा कॉमर्शियल मात्रा में नशीली दवाइयों सहित काबू किया है। महिला आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। थाना सदर रतिया प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महमदकी निवासी प्रिया रानी अपनी दुकान में नशीले पदार्थों एवं प्रतिबंधित दवाइयों की अवैध बिक्री कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दुकान पर दबिश दी और उसे काबू कर लिया।
उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान 58.73 ग्राम अफीम, 8.07 ग्राम हेरोइन, 1080 सिग्नोर कैप्सूल तथा 1340 टैकडोल गोलियां बरामद हुईं। बरामद सामग्री को कब्जा पुलिस में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
इस संबंध में थाना सदर रतिया में अभियोग संख्या 135 दिनांक 14.06.2026 के तहत धारा 18(सी), 21(ए), 61 एवं 85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। महिला आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
#hvn24 #news #HaryanaNewsUpdate