
महावीर इंटरनेशनल ने गागा गुड़ा में पौधारोपण किया151 पौधे लगाने का लक्ष्य।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
भदेसर।महावीर इंटरनेशनल शाखा भदेसर ने धीरजी का खेड़ा के गागा गुड़ा गांव में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया।
महावीर इंटरनेशनल शाखा भदेसर ने धीरजी का खेड़ा के गागा गुड़ा गांव में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया।
महावीर इंटरनेशनल शाखा भदेसर ने धीरजी का खेड़ा के गागा गुड़ा गांव में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत कुल 151 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान महावीर इंटरनेशनल शाखा भदेसर, महावीर इंटरनेशनल जोन चित्तौड़गढ़ और नवकार संस्थान के संयुक्त देखरेख में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महावीर इंटरनेशनल की प्रार्थना 'सबकी सेवा सबको प्यार' के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने पौधारोपण के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
धीरजी का खेड़ा के गागा गुड़ा गांव में संस्था के सदस्यों ने पौधे लगाए।
महावीर इंटरनेशनल जोन अध्यक्ष सी.एम. बोकाडिया ने पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना अहम है, लेकिन उसे वृक्ष के रूप में विकसित करना और उसकी निरंतर निगरानी करना अधिक आवश्यक है। बोकाडिया ने पौधों की सामूहिक देखभाल करने का आह्वान किया।
इस अभियान में महावीर इंटरनेशनल शाखा भदेसर के सदस्यों के अलावा चित्तौड़गढ़ जोन अध्यक्ष चांदमल बोकाडिया (सी.एम. बोकाडिया), सचिव प्रवीण जैन, गवर्निंग काउंसिल सदस्य प्रकाश पोखरण, एम.ए. फेलो सदस्य हरक लाल बसेर, सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश खटीक, पुखराज जैन, अशोक बाफना, अशोक ओस्तवाल, मधु ओस्तवाल, अभय बाफना और समाजसेवी राकेश सरूपरिया सहित कई पर्यावरण प्रेमी ग्रामीण और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।