#UP की बेटी सबा हैदर ने अमेरिका में लहराया जीत का परचम, 71.8 फीसदी वोट पाकर रिपब्लिकन उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराया,उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से निकली सबा हैदर ने अमेरिका की सियासत में भारतीय प्रतिभा का दम दिखाया है। अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में उन्होंने इलिनॉयस राज्य की 84वीं डिस्ट्रिक्ट सीट पर शानदार जीत दर्ज की। डेमोक्रेटिक पार्टी के टिकट पर मैदान में उतरीं सबा को 71.8 फीसदी वोट मिले। उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार ब्रायन स्कोपा को करारी शिकस्त दी। सबा की इस जीत से बुलंदशहर सहित पूरे देश में खुशी और गर्व का माहौल है।
#SabaHaider #Bulandshahr #IndianAmerican #USMidtermElections #ProudMoment #UttarPradesh #AligarhDailyNews
Koil, Aligarh | Nov 8, 2026