*पितृपक्ष मेला की तैयारियों के मद्देनजर जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन "गया जी धर्मशाला" का किया निरीक्षण*
गया, 29 जुलाई, 2026
पितृपक्ष मेला-2026 के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर आवासन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चांदचौरा, गया में निर्माणाधीन "गया जी धर्मशाला" का आज जिलाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर द्वारा निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा स्थल पर उपस्थित बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अभियंताओं एवं संवेदक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि धर्मशाला के प्रथम ब्लॉक में निर्मित 65 कमरों को सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ पूर्ण रूप से तैयार कर 10 सितंबर तक उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जाए, ताकि पितृपक्ष मेला के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने परिसर में पार्किंग व्यवस्था की भी समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि वाहनों के सुगम आवागमन एवं सुव्यवस्थित पार्किंग के लिए आवश्यक सभी कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पार्किंग क्षेत्र को भी 10 सितंबर तक पूरी तरह विकसित एवं व्यवस्थित कर लिया जाए।
CMO Bihar Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Tourism Department, Government of West Bengal Press Information Bureau - PIB, Government of India DDNewsLive News18 Bihar
#pitripaksh #pitripaksh2026 #pinddaan #gaya #GayaBihar
43 views | Gaya, Bihar | Jul 30, 2026