समाहरणालय, गया
(जिला जन संपर्क शाखा)
गया, 30 जुलाई, 2026
पितृपक्ष मेला-2026 के आधिकारिक लोगो निर्माण प्रतियोगिता के टॉप-10 प्रतिभागियों को जिला पदाधिकारी ने किया सम्मानित
पितृपक्ष मेला-2026 के लिए आधिकारिक लोगो के चयन हेतु जिला प्रशासन, गया द्वारा आयोजित लोगो निर्माण प्रतियोगिता के अंतर्गत प्राप्त प्रविष्टियों में से आज सर्वश्रेष्ठ टॉप-10 लोगो का चयन किया गया। इस अवसर पर समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने चयनित प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उत्कृष्ट एवं सृजनात्मक प्रयासों की सराहना की।
जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि पितृपक्ष मेला केवल गया की पहचान ही नहीं, बल्कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे प्रतिष्ठित आयोजन के लिए स्थानीय प्रतिभाओं की सहभागिता से आधिकारिक लोगो का निर्माण कराया जाना गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि बच्चों की रचनात्मक सोच एवं कलात्मक अभिव्यक्ति ने इस प्रतियोगिता को विशेष बना दिया है।
उन्होंने कहा कि गौरव कुमार, डिजाइन प्रोफेशनल, गया द्वारा बनाए गया लोगो को आधिकारिक लोगो के रूप में चयन किया गया है तथा शेष 09 लोगो का भी प्रयोग पितृपक्ष मेला में किया जाएगा।*
उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी अपनी प्रतिभा का निरंतर विकास करने तथा विभिन्न रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों का योगदान सराहनीय है और चयनित टॉप-10 प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाशीलता एवं सृजनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
कार्यक्रम के दौरान चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किए जाने के साथ ही उनके द्वारा तैयार किए गए लोगो का भी अवलोकन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि चयनित प्रविष्टियों में से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पितृपक्ष मेला-2026 के आधिकारिक लोगो का अंतिम चयन किया जाएगा।
इस अवसर पर सहायक समाहर्ता, अपर जिला दंडाधिकारी, विधि व्यवस्था, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित अन्य प्रतियोगिता से जुड़े निर्णायक मंडल के सदस्य, प्रतिभागी छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Ministry of Tourism, Government of India Ministry of Railways, Government of India Department of Tourism, Government of Bihar
Press Information Bureau - PIB, Government of India DDNewsLive News18 Bihar
#pitrapaksh #pinddaan #gayajidham #gaya
24 views | Gaya, Bihar | Jul 30, 2026