Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

*जन वितरण प्रणाली दुकानों की नई अनुज्ञप्ति हेतु औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशित, 08 अगस्त तक दर्ज करा सकते हैं दावा/आपत्ति* गया, 01 अगस्त 2026: जिला आपूर्ति कार्यालय, गया द्वारा जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों की नई अनुज्ञप्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की जांचोपरांत तैयार की गई औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशित कर दी गई है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी शेरघाटी, टिकारी एवं नीमचक बथानी द्वारा प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद मेधा सूची तैयार कर जिला स्तरीय चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत की गई थी। समिति द्वारा जांचोपरांत दिनांक 25 जुलाई 2026 को औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन किया गया है। प्रकाशित सूची के अनुसार शेरघाटी अनुमंडल में 46 रिक्तियों के विरुद्ध 408 आवेदन, टिकारी अनुमंडल में 6 रिक्तियों के विरुद्ध 26 आवेदन तथा नीमचक बथानी अनुमंडल में 12 रिक्तियों के विरुद्ध 86 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार तीनों अनुमंडलों में कुल 64 रिक्तियों के लिए 520 आवेदन प्राप्त हुए हैं। औपबंधिक मेधा सूची जिला आपूर्ति कार्यालय, गया, संबंधित अनुमंडल कार्यालयों के सूचना पट्ट तथा गया एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड एवं प्रकाशित कर दी गई है, ताकि अभ्यर्थी अपनी स्थिति का अवलोकन कर सकें। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि यदि प्रकाशित औपबंधिक मेधा सूची के संबंध में किसी अभ्यर्थी अथवा अन्य किसी व्यक्ति को कोई दावा या आपत्ति हो, तो वे 08 अगस्त 2026 को अपराह्न 5:00 बजे तक जिला आपूर्ति कार्यालय, गया में अपना दावा/आपत्ति लिखित रूप से जमा कर सकते हैं। ज़िला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा है कि निर्धारित समय सीमा के उपरांत प्राप्त किसी भी दावा अथवा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। अतः सभी संबंधित अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की गई है।

Gaya, Bihar | Aug 3, 2026