आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के वर्ष 2030 तक 'निक्षय भारत' के संकल्प को साकार करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण, जांच एवं मरीजों के उपचार का कार्य किया जा रहा है।
निक्षय भारत अभियान के अंतर्गत अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए माननीय उपमुख्यमंत्री श्री Rajendra Shukla जी ने रीवा जिले के 100 क्षय रोगियों को 6 माह तक प्रत्येक माह फूड बास्केट (अतिरिक्त पोषण आहार) उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। यह प्रयास क्षय रोगियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहायक होगा।
रीवा जिले में वर्तमान में 2,286 क्षय रोगी चिन्हित हैं। इनमें से 1,201 रोगियों को समाज के विभिन्न वर्गों के