*2.20 करोड़ का इनामी माओवादी चीफ मिसिर बेसरा झारखंड से गिरफ्तार*
झारखंड में सुरक्षाबलों ने 'ऑपरेशन दौरा पहाड़' के तहत देश के सबसे बड़े नक्सली और पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा को 5 साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया। उस पर ₹2.20 करोड़ का इनाम और 175 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई से नक्सली संगठन का शीर्ष ढांचा पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। मिसिर के गिरफ्तार होने के बाद बीजापुर में 49 लाख के इनामी 8 नक्सलियों ने एसपी और CRPF DIG के सामने आत्मसमर्पण किया। मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी के बाद नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा।