धनबाद में ED की सर्जिकल स्ट्राइक: कोयला माफियाओं पर शिकंजा, 760 करोड़ की बेनामी संपत्ति उजागर!
ED ने धनबाद में अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए कोयला कारोबारी अनिल गोयल, एलबी सिंह और जेएमएम नेताओं के 30 ठिकानों पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई के दायरे में मुख्य रूप से कोयला कारोबारी अनिल गोयल, एलबी सिंह, झामुमो नेता हरेंद्र चौहान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रोहित यादव, गणेश यादव और पप्पू मंडल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इस सर्च में 760 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी चल-अचल संपत्ति और 160 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड और बड़ी मात्रा में कैश को फ्रीज किया गया है, जिससे कोयलांचल सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है।