शौच के लिए निकली 14 वर्षीय बच्ची का झाड़ियों में मिला शव
कोटर क्षेत्र के अबेर गांव की घटना, फोरेंसिक टीम मौके के लिए रवाना
सतना,जिले के कोटर थाना क्षेत्र के अबेर - लखनवाह मार्ग पर झाड़ियों के बीच एक 14 वर्षीय बच्ची का अर्धनग्न शव पड़ा मिला है। बच्ची अबेर गांव की रहने वाली है। मौके पर टीआई समेत पुलिस बल मौजूद है। परिजनों के अनुसार बच्ची रविवार की सुबह 5 बजे शौच के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई। अबेर बस स्टैंड से लगभग 200 मीटर दूर झाड़ियों में बच्ची का शव पड़ा देखा गया। शव की स्थिति को देखते हुए सतना से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। मौके पर परिजनों के अलावा भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद है। परिजनों का जहां रो रो कर बुरा हाल है तो वही घटना को ले कर ग्रामीणों में आक्रोश है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।