सतना,जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था की एक बार फिर पोल खुल गई। रविवार को एक इलेक्ट्रिक ऑटो मुख्य गेट से अस्पताल परिसर में घुसकर सीधे हड्डी वार्ड के सामने तक पहुंच गया। ऑटो देखकर अस्पताल स्टाफ और मरीजों के परिजन हैरान रह गए। सुरक्षा गार्डों ने चालक को पकड़कर पुलिस चौकी के हवाले कर दिया। चालक ने बताया कि पैर टूटने से भर्ती मरीज संतोष अग्रवाल को स्ट्रेचर पर बैठाने वाला कोई नहीं था, इसलिए उसके कहने पर ऑटो वार्ड तक ले गया। इससे पहले 30 मई को भी एक बाइक अस्पताल की पहली मंजिल स्थित वार्ड तक पहुंच गई थी।