सेउटा में प्रवासियों का हमला: मोरक्को से आया घुसपैठियों का जन सैलाब, स्पेन सरकार अलर्ट पर
मोरक्को से छोटी छोटी नाव में तैरकर स्पेन के सेउटा पहुंचे हजारों प्रवासियों ने यूरोप की सीमा पर अवैध घुसपैठ कर भारी मानवीय संकट खड़ा कर दिया है। सीमा में इन लोगों की भीड़ से स्थानीय प्रशासन हतप्रभ है। स्पेन सरकार ने त्वरित वापसी प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे हजारों प्रवासियों को वापस भेजने की तैयारी हो रही है। इस घटना ने पूरे यूरोपीय संघ में सुरक्षा और प्रवासन नीतियों पर नई बहस छेड़ दी है।स्थानीय प्रशासन ने राष्ट्रीय आपातकाल की मांग की।