Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
image
image
image
image

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए जा रहे दूध एवं दुग्ध उत्पादों के नमूने कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बाजार में विक्रय हो रहे दूध एवं दुग्ध उत्पादों पर विशेष निगरानी रखते हुए दुकानों, डेरियों एवं फैक्ट्रियों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आष्टा के महाकाल मार्ट, अष्टविनायक डेयरी, मां शारदा दूध डेयरी, श्री नेमी गोपाल डेयरी, श्री सेंधव डेयरी तथा मिल्क चिलिंग सेंटर का निरीक्षण कर घी, दूध, दही एवं मट्ठा के नमूने लिए। इसी प्रकार ग्राम चिन्होंठा स्थित मां पार्वती मिल्क प्रा. लि., सीहोर स्थित श्याम डेयरी से मिक्स मिल्क, पनीर, मावा एवं दूध, ग्राम छपरी स्थित महालक्ष्मी डेयरी से भैंस के दूध तथा पवन श्री इंटरनेशनल प्रा. लि., सीहोर से मिक्स मिल्क के नमूने भी संग्रहित किए गए। संग्रहित सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए व्यवसाय संचालित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

2 views | Sehore, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

MORE NEWS

सीआईएस एवं साइबर फ्रॉड विषय पर पैरालीगल वालेन्टियर्स का प्रशिक्षण आयोजित

      जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सीआईएस एवं साइबर फ्रॉड विषय पर एक दिवसीय पैरालीगल वालेन्टियर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश श्री संजीव कुमार अग्रवाल ने किया।

      इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश ने कहा कि पैरालीगल वालेंटियर न्यायपालिका एवं आमजन के बीच एक सशक्त सेतु है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, उन्होंने कहा कि नालसा एवं सालसा की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभपात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने में पैरालीगल वालेन्टियर्स की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल तकनीकी ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ज्ञान को आमजन तक पहुंचाना है। डिजिटल न्याय प्रणाली में सीआईएस एवं सायबर धोखाधड़ी संबंधी विषयों को जानना अति आवश्यक है। सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह ने प्रशिक्षण के उद्देश्य बताते हुये कहा कि पैरालीगल वालेन्टियर्स विधिक सेवा प्राधिकरण की रीढ़ है।

      प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में जूनियर सिस्टम एनालिस्ट श्रीमती रश्मि दुबे, सिस्टम असिस्टेंट श्री संदीप बिसोपिया द्वारा प्रकरण सूचना प्रणाली CIS विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ई-फाइलिंग, ई-समन, ई-कोर्ट सर्विस एप्लीकेशन, केश स्टेटस, कॉज लिस्ट आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। श्री सुशील साल्वे द्वारा साइबर फ्राड विषय पर सायबर क्राइम से बचाव एवं सावधानी, मोबाइल हेकिंग, मोबाइल डाटा प्रायवेसी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये सायबर क्राइम पोर्टल, टोल फ्री शिकायत नम्बर 1930 आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

      कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री वैभव मण्डलोई, विशेष न्यायाधीश श्री हेमंत जोशी, जिला न्यायाधीश श्री एम. के. वर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती स्वप्नश्री सिंह, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री फारूक अहमद सिद्दीकी, सायबर सेल प्रभारी श्री सुशील साल्वे, सहायक प्रशिक्षक श्री अभिषेक चौहान, जूनियर सिस्टम एनॉलिस्ट श्रीमती रश्मि दुबे, सिस्टम असिस्टेंट श्री संदीप बिसोपिया एवं श्री बिलाल नकवी, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स, पैरालीगल वालेन्टियर्स उपस्थित रहे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

सीआईएस एवं साइबर फ्रॉड विषय पर पैरालीगल वालेन्टियर्स का प्रशिक्षण आयोजित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सीआईएस एवं साइबर फ्रॉड विषय पर एक दिवसीय पैरालीगल वालेन्टियर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश श्री संजीव कुमार अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश ने कहा कि पैरालीगल वालेंटियर न्यायपालिका एवं आमजन के बीच एक सशक्त सेतु है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, उन्होंने कहा कि नालसा एवं सालसा की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभपात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने में पैरालीगल वालेन्टियर्स की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल तकनीकी ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ज्ञान को आमजन तक पहुंचाना है। डिजिटल न्याय प्रणाली में सीआईएस एवं सायबर धोखाधड़ी संबंधी विषयों को जानना अति आवश्यक है। सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह ने प्रशिक्षण के उद्देश्य बताते हुये कहा कि पैरालीगल वालेन्टियर्स विधिक सेवा प्राधिकरण की रीढ़ है। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में जूनियर सिस्टम एनालिस्ट श्रीमती रश्मि दुबे, सिस्टम असिस्टेंट श्री संदीप बिसोपिया द्वारा प्रकरण सूचना प्रणाली CIS विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ई-फाइलिंग, ई-समन, ई-कोर्ट सर्विस एप्लीकेशन, केश स्टेटस, कॉज लिस्ट आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। श्री सुशील साल्वे द्वारा साइबर फ्राड विषय पर सायबर क्राइम से बचाव एवं सावधानी, मोबाइल हेकिंग, मोबाइल डाटा प्रायवेसी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये सायबर क्राइम पोर्टल, टोल फ्री शिकायत नम्बर 1930 आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री वैभव मण्डलोई, विशेष न्यायाधीश श्री हेमंत जोशी, जिला न्यायाधीश श्री एम. के. वर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती स्वप्नश्री सिंह, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री फारूक अहमद सिद्दीकी, सायबर सेल प्रभारी श्री सुशील साल्वे, सहायक प्रशिक्षक श्री अभिषेक चौहान, जूनियर सिस्टम एनॉलिस्ट श्रीमती रश्मि दुबे, सिस्टम असिस्टेंट श्री संदीप बिसोपिया एवं श्री बिलाल नकवी, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स, पैरालीगल वालेन्टियर्स उपस्थित रहे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर शिविर लगाकर किया गया 571 बच्चों का टीकाकरण

                 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं एवं अनेक स्थानों पर प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसके तहत शिविर लगाकर टीकाकरण के साथ ही बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाती है। इसी क्रम में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के तहत जिले में 24 जुलाई को आयोजित शिविरों में शून्य से एक वर्ष की आयु के 364 बच्चों तथा एक वर्ष से अधिक आयु के 207 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही 86 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर शिविर लगाकर किया गया 571 बच्चों का टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं एवं अनेक स्थानों पर प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसके तहत शिविर लगाकर टीकाकरण के साथ ही बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाती है। इसी क्रम में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के तहत जिले में 24 जुलाई को आयोजित शिविरों में शून्य से एक वर्ष की आयु के 364 बच्चों तथा एक वर्ष से अधिक आयु के 207 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही 86 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026

• सफलता की कहानी

• संत रविदास स्वरोजगार योजना से आत्मनिर्भर बने युवा सार्थक दिनकर

• 18 लाख रुपये के ऋण से शुरू किया सेनेटरी एवं हार्डवेयर व्यवसाय, अब सालाना 20 से 25 लाख रुपये का कारोबार

......

            प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार उपलब्ध कराने वाला बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्वरोजगार योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के युवाओं को आसान ऋण, अनुदान और आवश्यक मार्गदर्शन देकर आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। ऐसी ही एक योजना संत रविदास स्वरोजगार योजना ने सीहोर जिले के युवा सार्थक दिनकर के जीवन को नई दिशा दी है।

            सीहोर निवासी 21 वर्षीय युवा सार्थक दिनकर का सपना था कि वे अपना स्वयं का सेनेटरी एवं हार्डवेयर का व्यवसाय स्थापित करें। उनके पास व्यवसाय की स्पष्ट योजना और काम करने का उत्साह तो था, लेकिन पर्याप्त पूंजी न होने के कारण उनका सपना साकार नहीं हो पा रहा था।

            इसी दौरान उन्हें संत रविदास स्वरोजगार योजना की जानकारी मिली। उन्होंने जिला अंत्यावसायी कार्यालय, सीहोर से संपर्क कर योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन किया। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें योजना के तहत 18 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ।

      ऋण राशि प्राप्त होने के बाद सार्थक ने सीहोर में अपनी सेनेटरी एवं हार्डवेयर की दुकान शुरू की। आज उनका व्यवसाय सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है और उनकी दुकान से प्रतिवर्ष लगभग 20 से 25 लाख रुपये के सामान की बिक्री हो रही है। उनका व्यवसाय न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रहा है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी साकार कर रहा है।

      सार्थक दिनकर का कहना है कि यदि उन्हें संत रविदास स्वरोजगार योजना का सहयोग नहीं मिला होता, तो शायद उनका सपना साकार न हो पाता। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने का सशक्त माध्यम है।

      सार्थक दिनकर की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प, सही मार्गदर्शन और शासन की योजनाओं का लाभ मिलने पर युवा न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि समाज और प्रदेश के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

क्या है संत रविदास स्वरोजगार योजना?

      संत रविदास स्वरोजगार योजना मध्यप्रदेश शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं को स्वयं का व्यवसाय, उद्योग या सेवा इकाई स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। योजना के माध्यम से युवाओं को बैंकों के जरिए ऋण उपलब्ध कराया जाता है तथा पात्र हितग्राहियों को शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार मार्जिन मनी एवं ब्याज अनुदान जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं।

कैसे करें आवेदन?

      योजना का लाभ लेने के इच्छुक पात्र युवा अपने जिले के जिला अंत्यावसायी कार्यालय अथवा मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, समग्र आईडी, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता, बैंक खाते का विवरण तथा प्रस्तावित व्यवसाय की परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होती है। आवेदन की जांच के बाद पात्र पाए जाने पर बैंक के माध्यम से ऋण स्वीकृत किया जाता है।

• सफलता की कहानी • संत रविदास स्वरोजगार योजना से आत्मनिर्भर बने युवा सार्थक दिनकर • 18 लाख रुपये के ऋण से शुरू किया सेनेटरी एवं हार्डवेयर व्यवसाय, अब सालाना 20 से 25 लाख रुपये का कारोबार ...... प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार उपलब्ध कराने वाला बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्वरोजगार योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के युवाओं को आसान ऋण, अनुदान और आवश्यक मार्गदर्शन देकर आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। ऐसी ही एक योजना संत रविदास स्वरोजगार योजना ने सीहोर जिले के युवा सार्थक दिनकर के जीवन को नई दिशा दी है। सीहोर निवासी 21 वर्षीय युवा सार्थक दिनकर का सपना था कि वे अपना स्वयं का सेनेटरी एवं हार्डवेयर का व्यवसाय स्थापित करें। उनके पास व्यवसाय की स्पष्ट योजना और काम करने का उत्साह तो था, लेकिन पर्याप्त पूंजी न होने के कारण उनका सपना साकार नहीं हो पा रहा था। इसी दौरान उन्हें संत रविदास स्वरोजगार योजना की जानकारी मिली। उन्होंने जिला अंत्यावसायी कार्यालय, सीहोर से संपर्क कर योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन किया। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें योजना के तहत 18 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। ऋण राशि प्राप्त होने के बाद सार्थक ने सीहोर में अपनी सेनेटरी एवं हार्डवेयर की दुकान शुरू की। आज उनका व्यवसाय सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है और उनकी दुकान से प्रतिवर्ष लगभग 20 से 25 लाख रुपये के सामान की बिक्री हो रही है। उनका व्यवसाय न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रहा है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी साकार कर रहा है। सार्थक दिनकर का कहना है कि यदि उन्हें संत रविदास स्वरोजगार योजना का सहयोग नहीं मिला होता, तो शायद उनका सपना साकार न हो पाता। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने का सशक्त माध्यम है। सार्थक दिनकर की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प, सही मार्गदर्शन और शासन की योजनाओं का लाभ मिलने पर युवा न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि समाज और प्रदेश के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। क्या है संत रविदास स्वरोजगार योजना? संत रविदास स्वरोजगार योजना मध्यप्रदेश शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं को स्वयं का व्यवसाय, उद्योग या सेवा इकाई स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। योजना के माध्यम से युवाओं को बैंकों के जरिए ऋण उपलब्ध कराया जाता है तथा पात्र हितग्राहियों को शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार मार्जिन मनी एवं ब्याज अनुदान जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। कैसे करें आवेदन? योजना का लाभ लेने के इच्छुक पात्र युवा अपने जिले के जिला अंत्यावसायी कार्यालय अथवा मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, समग्र आईडी, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता, बैंक खाते का विवरण तथा प्रस्तावित व्यवसाय की परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होती है। आवेदन की जांच के बाद पात्र पाए जाने पर बैंक के माध्यम से ऋण स्वीकृत किया जाता है।

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026

• अमर शहीद कुंवर चैनसिंह के शहादत दिवस पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

• राज्य मंत्री श्री पंवार सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने कुंवर चैनसिंह और उनके साथियों को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

            अमर शहीद कॅुंवर चैन सिंह के शहादत दिवस पर शासन की ओर से गाड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने अमर शहीद कॅुंवर चैनसिंह को श्रद्धा सुमन आर्पित किए। इस अवसर पर राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का गायन भी किया गया।

         इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अमर शहीद कॅुंवर चैन सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार ने कहा कि इस दुनिया में अपने लिए तो सभी जीते हैं, पर जो देश में लिए जिए उसी का जीवन सार्थक होता है। आज हम सभी ऐसे ही अमर शहीद वीर कुंवर चैनसिंह और उनके साथियों हिम्मत खां एवं बहादुर खां को श्रद्धांजली दे रहे हैं, जिन्होंने अपने जीवन को देश के लिए न्यौछावर कर दिया। राष्ट्र में जागरण और चेतना की लहर के लिए स्वयं किसी न किसी को आगे आना ही पड़ता है। कुंवर चैन सिंह भी उन्हीं वीर शहीदों में से एक थे। कुंवर चैनसिंह को अंगेजों की ताकत का पता होते हुए भी वे अंगेजों से भिड़ गए, क्योंकि उनका हौंसला बुलंद था। उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।

      जो देश अपने क्रांतिकारियों के बालिदानों को याद नही करता है उसकी नींव हमेशा कमजोर होती है। एक स्वतंत्र और मजबूत राष्ट्र की बुनियाद में अनेक शहीदों के बलिदान छुपे होते हैं। हमारी वर्तमान और आने वाली सभी पीढ़ियों को अपने अमर शहीदों का बलिदान हमेशा याद रखना चाहिए और राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि एकता में ही राष्ट्र की सर्वोच्च शक्ति निहित है। हमारे देश ने सेकड़ों सालों तक गुलामी का बोझ झेला है। यदि उस समय हमारे देश के लोगों में एकता का भाव होता, तो शायद हमे इतने वर्षों तक गुलाम न रहना पड़ता। हमारे देश में भाईचारे की भावना सदियों पहले से रही, पर कुछ विदेशी आक्रांताओं ने आकर इस भाईचारे की भावना हो कमजोर किया और हम पर सैंकड़ों वर्षों तक राज किया।

      कार्यक्रम में विधायक श्री सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर, अमर शहीद कॅुंवर चैन सिंह के वंशज एवं पूर्व विधायक श्री राजर्वधन सिंह, हिम्म्त खां बहादुर खां के वंशज श्री जेडएके लोधी, भारत जोड़ो समिति के श्री बलवीर सिंह तोमर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री राजीव गुजराती, श्री अनूप सिंह, कलेक्टर श्री बालागुरु के., एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना, श्री राजकुमार गुप्ता, श्री सुदीप प्रजापति सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

• अमर शहीद कुंवर चैनसिंह के शहादत दिवस पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर • राज्य मंत्री श्री पंवार सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने कुंवर चैनसिंह और उनके साथियों को अर्पित किए श्रद्धा सुमन अमर शहीद कॅुंवर चैन सिंह के शहादत दिवस पर शासन की ओर से गाड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने अमर शहीद कॅुंवर चैनसिंह को श्रद्धा सुमन आर्पित किए। इस अवसर पर राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का गायन भी किया गया। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अमर शहीद कॅुंवर चैन सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार ने कहा कि इस दुनिया में अपने लिए तो सभी जीते हैं, पर जो देश में लिए जिए उसी का जीवन सार्थक होता है। आज हम सभी ऐसे ही अमर शहीद वीर कुंवर चैनसिंह और उनके साथियों हिम्मत खां एवं बहादुर खां को श्रद्धांजली दे रहे हैं, जिन्होंने अपने जीवन को देश के लिए न्यौछावर कर दिया। राष्ट्र में जागरण और चेतना की लहर के लिए स्वयं किसी न किसी को आगे आना ही पड़ता है। कुंवर चैन सिंह भी उन्हीं वीर शहीदों में से एक थे। कुंवर चैनसिंह को अंगेजों की ताकत का पता होते हुए भी वे अंगेजों से भिड़ गए, क्योंकि उनका हौंसला बुलंद था। उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। जो देश अपने क्रांतिकारियों के बालिदानों को याद नही करता है उसकी नींव हमेशा कमजोर होती है। एक स्वतंत्र और मजबूत राष्ट्र की बुनियाद में अनेक शहीदों के बलिदान छुपे होते हैं। हमारी वर्तमान और आने वाली सभी पीढ़ियों को अपने अमर शहीदों का बलिदान हमेशा याद रखना चाहिए और राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि एकता में ही राष्ट्र की सर्वोच्च शक्ति निहित है। हमारे देश ने सेकड़ों सालों तक गुलामी का बोझ झेला है। यदि उस समय हमारे देश के लोगों में एकता का भाव होता, तो शायद हमे इतने वर्षों तक गुलाम न रहना पड़ता। हमारे देश में भाईचारे की भावना सदियों पहले से रही, पर कुछ विदेशी आक्रांताओं ने आकर इस भाईचारे की भावना हो कमजोर किया और हम पर सैंकड़ों वर्षों तक राज किया। कार्यक्रम में विधायक श्री सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर, अमर शहीद कॅुंवर चैन सिंह के वंशज एवं पूर्व विधायक श्री राजर्वधन सिंह, हिम्म्त खां बहादुर खां के वंशज श्री जेडएके लोधी, भारत जोड़ो समिति के श्री बलवीर सिंह तोमर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री राजीव गुजराती, श्री अनूप सिंह, कलेक्टर श्री बालागुरु के., एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना, श्री राजकुमार गुप्ता, श्री सुदीप प्रजापति सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026