अभी तक 2758 किसानों से 1927.10 मेट्रिक टन मूंग उपार्जित
कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले में मूंग उपार्जन का कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। मूंग उपार्जन के लिए जिले के 31,842 किसानों ने पंजीयन कराया है। इसके साथ ही अभी तक 14,405 किसानों ने स्लॉट भी बुक कर लिया है। स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। उपार्जन के लिए जिले में 41 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। 01 जुलाई से अभी तक 2758 किसानों से 1927.10 मीट्रिक टन मूंग की खरीदी की जा चुकी।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore