
स्लॉट बुकिंग में संशोधन की सुविधा, किसान केवल एक बार बदल सकेंगे उपार्जन केन्द्र
किसानों की सुविधा एवं उपार्जन केन्द्रों पर अनावश्यक भीड़ से बचाव के लिए स्लॉट बुकिंग व्यवस्था में संशोधन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिन किसानों ने पहले से किसी उपार्जन केन्द्र के लिए स्लॉट बुक कर लिया है और वे अपना उपार्जन केन्द्र बदलना चाहते हैं, वे पोर्टल पर उपलब्ध स्लॉट बुकिंग विंडो के माध्यम से अपने पहले से बुक किए गए स्लॉट को डिलीट कर नए उपार्जन केन्द्र के लिए पुनः स्लॉट बुक कर सकते हैं।
कृषि उप संचालक श्री अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि किसान अपने पहले से बुक किए गए स्लॉट को केवल एक बार ही डिलीट कर सकेंगे। एक बार स्लॉट डिलीट करने के बाद नए उपार्जन केन्द्र के लिए पुनः स्लॉट बुक करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी, लेकिन यदि किसान दूसरी बार स्लॉट डिलीट करते हैं तो वे दोबारा स्लॉट बुक नहीं कर सकेंगे। किसानों से आग्रह किया गया है कि वे उपार्जन केन्द्रों पर भीड़ से बचने के लिए आवश्यकतानुसार इस सुविधा का सावधानीपूर्वक उपयोग करें तथा अपने बुक किए गए स्लॉट के अनुसार निर्धारित तिथि एवं समय पर ही उपार्जन केन्द्र पर पहुंचकर उपज का विक्रय करें।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore