
हाथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र से जुड़े कारीगरों के लिए चलाई जा रही कौशल विकास योजना
जिला हथकरघा कार्यालय द्वारा हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्रों में कार्यरत बुनकरों, शिल्पियों, प्राथमिक बुनकर सहकारी समितियों, स्व-सहायता समूहों तथा उद्यमियों के लिए कौशल तकनीकी विकास योजना-2021 संचालित की जा रही है है। योजना का उद्देश्य हथकरघा एवं हस्तशिल्प से जुड़े कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाना तथा ग्रामोद्योग उत्पादों को बाजार योग्य बनाना है।
योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को बुनियादी प्रशिक्षण, कौशल उन्नयन प्रशिक्षण, उन्नत हाथकरघे, सहायक उपकरण, प्री-लूम एवं पोस्ट-लूम सुविधाएं, रंगाई उपकरण सहित हथकरघा एवं हस्तशिल्प उद्योग से संबंधित अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना का लाभ ऐसे हितग्राही प्राप्त कर सकते हैं, जो पिछले तीन वर्षों से हाथकरघा एवं हस्तशिल्प उद्योग से जुड़े हों तथा जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच हो। योजना संबंधी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक हितग्राही सहायक संचालक श्री आकाश गोयल, जिला हाथकरघा कार्यालय, जिला पंचायत परिसर, सीहोर से संपर्क कर सकते हैं।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore