Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

• शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों एवं जनकल्याण योजनाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त - कलेक्टर • टीएल बैठक में कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश • भूमि आवंटन, मुआवजा वितरण एवं जनकल्याण योजनाओं की प्रगति की कलेक्टर ने की समीक्षा • गौशालाओं की व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखें, वनाधिकार दावों के निराकरण में तेजी लाएं - कलेक्टर • कलेक्टर की अध्यक्षता में टीएल बैठक आयोजित कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा सभी विभाग निर्धारित समय-सीमा में अपने दायित्वों का निर्वहन करें। बैठक में कलेक्टर ने शासकीय विभागों को भूमि आवंटन से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने भूमि आवंटन की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब पर संबंधित अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि विभागीय समन्वय स्थापित कर सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए, ताकि विकास एवं निर्माण कार्य समय पर प्रारंभ हो सकें। नेशनल हाईवे एवं रेल परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने भूमि अधिग्रहण से संबंधित मुआवजा वितरण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष हितग्राहियों को मुआवजा राशि का वितरण शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा परियोजनाओं में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न होने पाए। बैठक में गीता भवन के लिए उपयुक्त भूमि के चयन एवं आवंटन की कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए भूमि आवंटन की कार्रवाई शीघ्र संपादित की जाए। वन एवं राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने वन मित्र पोर्टल पर लंबित वनाधिकार दावों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने फौती नामांतरण, वन ग्रामों के राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन तथा वन खण्डों के व्यवस्थापन से संबंधित लंबित प्रकरणों का भी शीघ्रता से निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों एवं प्रभावित परिवारों को समय पर राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई जा सके। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करें तथा लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करते हुए आमजन को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराएं। कलेक्टर ने जिले की गौशालाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में गौवंश का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए तथा चारा, पानी, स्वच्छता, छाया एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने गौशालाओं के प्रभावी संचालन एवं पशुओं की बेहतर देखभाल के लिए नियमित मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने बैठक में आगामी बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महोत्सव का आयोजन व्यवस्थित एवं किसान हितैषी हो तथा अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में आमंत्रित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि महोत्सव में कृषि आधारित स्टॉल लगाए जाएं, जहां किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीज, कृषि यंत्रों एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों का मार्गदर्शन कराया जाए तथा उन्हें वैज्ञानिक खेती, प्राकृतिक कृषि एवं फसल प्रबंधन की नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी जाए, ताकि किसान इसका लाभ लेकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव, अपर कलेक्टर श्री बृजेश सक्सेना, संयुक्त कलेक्टर श्री रविंद्र परमार, एसडीएम श्री तन्मय वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रेम सिंह गौंड़ सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

MORE NEWS

• नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

• प्रधानमंत्री के संबोधन का दिखाया गया लाइव प्रसारण

                   भारत सरकार के "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत – नशामुक्त भारत" अभियान के अंतर्गत सीहोर के पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसके साथ ही सभी छात्रों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापक, एनएसएस के स्वयंसेवक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

• नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित • प्रधानमंत्री के संबोधन का दिखाया गया लाइव प्रसारण भारत सरकार के "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत – नशामुक्त भारत" अभियान के अंतर्गत सीहोर के पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसके साथ ही सभी छात्रों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापक, एनएसएस के स्वयंसेवक और विद्यार्थी उपस्थित थे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

• कलेक्टर के निर्देश पर मूंग उपार्जन केंद्रों, मंडी एवं वेयरहाउस का अधिकारी कर रहे निरीक्षण

• 60 प्रतिशत मूंग खरीदी के नवीन दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

                   कलेक्टर श्री बालागुरु के. के निर्देशानुसार जिले में मूंग उपार्जन व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम, तहसीलदार तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा विभिन्न मूंग उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्रों पर तौल व्यवस्था, स्लॉट बुकिंग, किसानों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा उपार्जन कार्य की प्रगति का परीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं।

      अधिकारियों द्वारा कृषि उपज मंडियों, व्यापारियों के प्रतिष्ठानों एवं वेयरहाउस का भी सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान मूंग के स्टॉक का सत्यापन, अभिलेखों की जांच तथा भंडारण व्यवस्था का परीक्षण किया जा रहा है, ताकि उपार्जन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित हो तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

      कलेक्टर श्री बालागुरु के. ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शासन द्वारा जारी नवीन दिशा-निर्देशों के अनुसार किसानों से 60 प्रतिशत मूंग की खरीदी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी उपार्जन केंद्रों पर नवीन दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा पात्र किसानों को बिना किसी असुविधा के उपार्जन का लाभ मिले। उन्होंने नियमित निरीक्षण, प्रभावी मॉनिटरिंग तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

• कलेक्टर के निर्देश पर मूंग उपार्जन केंद्रों, मंडी एवं वेयरहाउस का अधिकारी कर रहे निरीक्षण • 60 प्रतिशत मूंग खरीदी के नवीन दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश कलेक्टर श्री बालागुरु के. के निर्देशानुसार जिले में मूंग उपार्जन व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम, तहसीलदार तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा विभिन्न मूंग उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्रों पर तौल व्यवस्था, स्लॉट बुकिंग, किसानों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा उपार्जन कार्य की प्रगति का परीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। अधिकारियों द्वारा कृषि उपज मंडियों, व्यापारियों के प्रतिष्ठानों एवं वेयरहाउस का भी सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान मूंग के स्टॉक का सत्यापन, अभिलेखों की जांच तथा भंडारण व्यवस्था का परीक्षण किया जा रहा है, ताकि उपार्जन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित हो तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। कलेक्टर श्री बालागुरु के. ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शासन द्वारा जारी नवीन दिशा-निर्देशों के अनुसार किसानों से 60 प्रतिशत मूंग की खरीदी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी उपार्जन केंद्रों पर नवीन दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा पात्र किसानों को बिना किसी असुविधा के उपार्जन का लाभ मिले। उन्होंने नियमित निरीक्षण, प्रभावी मॉनिटरिंग तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित

                      कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिलेभर से आए 83 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। जिला मुख्यालय के साथ ही जनपद कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई।  जनसुनवाई में भूमि विवाद, नामांतरण, बंटवारा, आपसी विवाद, मेढ.-रास्ता विवाद, बीपीएल कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, गन लाइसेंस,  वृद्धावस्था पेंशन, आर्थिक सहायता, मुआवजा से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिलेभर से आए 83 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। जिला मुख्यालय के साथ ही जनपद कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में भूमि विवाद, नामांतरण, बंटवारा, आपसी विवाद, मेढ.-रास्ता विवाद, बीपीएल कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, गन लाइसेंस, वृद्धावस्था पेंशन, आर्थिक सहायता, मुआवजा से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

जिला अस्पताल में एसपी ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, सुकून की रसोई में मरीजों के परिजनों को परोसा भोजन

            मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल परिसर में एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना, एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे तथा एसडीओपी श्रीमती पूजा शर्मा ने नागरिकों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाते हुए नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

      इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन, परिवार और समाज के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने बताया कि नशे की लत व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से कमजोर बनाकर उसके भविष्य को प्रभावित करती है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

      इस दौरान टीम संडे का सुकून द्वारा संचालित "सुकून की रसोई" से जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को निशुल्क भोजन भी वितरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्वयं भोजन परोसकर सेवा भाव का संदेश दिया।

      टीम संडे का सुकून द्वारा अभियान के तहत "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" विषय पर आकर्षक रंगोली भी बनाई गई, जिसके माध्यम से लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने का प्रेरक संदेश दिया गया। उल्लेखनीय है कि टीम संडे का सुकून पिछले कई वर्षों से सीहोर जिले में सामाजिक सेवा, मानव सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं शहर के सौंदर्यीकरण जैसे विभिन्न जनहितकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

जिला अस्पताल में एसपी ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, सुकून की रसोई में मरीजों के परिजनों को परोसा भोजन मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल परिसर में एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना, एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे तथा एसडीओपी श्रीमती पूजा शर्मा ने नागरिकों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाते हुए नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन, परिवार और समाज के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने बताया कि नशे की लत व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से कमजोर बनाकर उसके भविष्य को प्रभावित करती है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस दौरान टीम संडे का सुकून द्वारा संचालित "सुकून की रसोई" से जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को निशुल्क भोजन भी वितरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्वयं भोजन परोसकर सेवा भाव का संदेश दिया। टीम संडे का सुकून द्वारा अभियान के तहत "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" विषय पर आकर्षक रंगोली भी बनाई गई, जिसके माध्यम से लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने का प्रेरक संदेश दिया गया। उल्लेखनीय है कि टीम संडे का सुकून पिछले कई वर्षों से सीहोर जिले में सामाजिक सेवा, मानव सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं शहर के सौंदर्यीकरण जैसे विभिन्न जनहितकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026

• गुरू पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत आष्टा के संदीपनि स्कूल में कार्यक्रम आयोजित

• विधायक ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को किया सम्मानित

      शासन के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे गुरू पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत आष्टा के शासकीय सांदीपनि स्कूल में संदीपनि उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

      कार्यक्रम में विधायक श्री इंजीनियर ने विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।

      इस अवसर पर मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत पात्र एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को साइकिलों का वितरण भी किया गया। विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत एवं लगन के साथ अध्ययन कर अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

• गुरू पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत आष्टा के संदीपनि स्कूल में कार्यक्रम आयोजित • विधायक ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को किया सम्मानित शासन के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे गुरू पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत आष्टा के शासकीय सांदीपनि स्कूल में संदीपनि उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक श्री इंजीनियर ने विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत पात्र एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को साइकिलों का वितरण भी किया गया। विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत एवं लगन के साथ अध्ययन कर अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026