
नल जल योजना ग्राम पंचायत खेड़ा मानगढ़ को हस्तांतरित
ग्रामीणों की सहभागिता से होगा योजना का संचालन एवं संधारण
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित नल जल योजनाओं के सुचारु संचालन एवं दीर्घकालिक रखरखाव सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विकासखंड कैलारस की ग्राम पंचायत कुरौली अंतर्गत ग्राम खेड़ा मानगढ़ की नल जल योजना का विधिवत हस्तांतरण ग्राम पंचायत को किया गया।
कार्यपालन यंत्री श्री अमर दाहिया के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में योजना का प्रमाणीकरण कर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण की गईं। इसके उपरांत योजना का संचालन एवं संधारण ग्राम पंचायत को सौंप दिया गया।
इस अवसर पर विभाग के विकासखंड समन्वयक श्री गिरीश इन्दौलिया, आई.एस.ए. कॉर्डिनेटर श्री रविन्द्र पाल, विभागीय ठेकेदार, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को योजना के नियमित संचालन, जल संरक्षण, समय पर रखरखाव तथा पेयजल व्यवस्था को सतत बनाए रखने के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।
ग्रामवासियों ने विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नल जल योजना के संचालन एवं रखरखाव में पूर्ण सहयोग देने तथा पंचायत के माध्यम से योजना का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने का विश्वास व्यक्त किया।
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh