Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image

घरेलू अगरबत्ती एवं धूपबत्ती निर्माण प्रशिक्षण सम्पन्न, स्वरोजगार के लिए प्रेरित हुए प्रशिक्षणार्थी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेन्ट आरसेटी), मुरैना में आयोजित 12 दिवसीय घरेलू अगरबत्ती एवं धूपबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को स्वरोजगार के लिए आवश्यक व्यावहारिक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित करना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रशिक्षण बैच का मूल्यांकन श्री अशोक कुमार शर्मा एवं श्रीमती ज्योति शर्मा द्वारा किया गया। संस्थान के निदेशक श्री मुनीश्वर शाक्य ने प्रशिक्षणार्थियों को बैंकिंग प्रक्रियाओं, स्वरोजगार की संभावनाओं तथा वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान एवं कौशल का उपयोग कर स्वयं का उद्यम स्थापित करें और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में संस्थान के फैकल्टी श्री सचिन बंसल, ऑफिस असिस्टेंट श्री दीपक शाक्य, श्री शिवमोहन सिंह भदौरिया तथा अटेंडर श्री घनश्याम जाटव उपस्थित रहे। प्रशिक्षणार्थियों ने संस्थान द्वारा प्रदान किए गए प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए प्राप्त कौशल के आधार पर स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया। #JansamparkMP #morena2026 #Morena

MORE NEWS

चुनाव मैं जीत रहा हूं 12 से 15 हज़ार के बीच में- घनश्याम सिंह

बोले दतिया उपचुनाव कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह, हम लगातार बढ़त लेते चले जा रहे हैं.. बताया शहर में 8000 वोट से बढ़त मिलेगी

#दतिया #चुनाव #भाजपा #कांग्रेस

चुनाव मैं जीत रहा हूं 12 से 15 हज़ार के बीच में- घनश्याम सिंह बोले दतिया उपचुनाव कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह, हम लगातार बढ़त लेते चले जा रहे हैं.. बताया शहर में 8000 वोट से बढ़त मिलेगी #दतिया #चुनाव #भाजपा #कांग्रेस

Morena Nagar, Morena | Aug 3, 2026

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद मुरैना में कांग्रेसियों ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाइयां..

#मुरैना #morena #दतिया #उपचुनाव #भाजपा #कांग्रेस

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद मुरैना में कांग्रेसियों ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाइयां.. #मुरैना #morena #दतिया #उपचुनाव #भाजपा #कांग्रेस

Morena Nagar, Morena | Aug 3, 2026

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर बानमोर में जश्न, रामचित्र सिंह महाना ने बांटी मिठाई

बानमोर। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद बानमोर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। कांग्रेस नेता रामचित्र सिंह महाना ने कहा कि दतिया की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश की जनता कांग्रेस का समर्थन करेगी और भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता वृंदावन घुरैया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ अटारिया, शहर अध्यक्ष सुधीर गोले, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष टिंकू किरार, कम्पोटर अन्नाना, राजेंद्र छावई, ब्रजराज छावई, करन मदनपुरिया सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर बानमोर में जश्न, रामचित्र सिंह महाना ने बांटी मिठाई बानमोर। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद बानमोर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। कांग्रेस नेता रामचित्र सिंह महाना ने कहा कि दतिया की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश की जनता कांग्रेस का समर्थन करेगी और भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता वृंदावन घुरैया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ अटारिया, शहर अध्यक्ष सुधीर गोले, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष टिंकू किरार, कम्पोटर अन्नाना, राजेंद्र छावई, ब्रजराज छावई, करन मदनपुरिया सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Morena Nagar, Morena | Aug 3, 2026

घरेलू अगरबत्ती एवं धूपबत्ती निर्माण प्रशिक्षण सम्पन्न, स्वरोजगार के लिए प्रेरित हुए प्रशिक्षणार्थी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेन्ट आरसेटी), मुरैना में आयोजित 12 दिवसीय घरेलू अगरबत्ती एवं धूपबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को स्वरोजगार के लिए आवश्यक व्यावहारिक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित करना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रशिक्षण बैच का मूल्यांकन श्री अशोक कुमार शर्मा एवं श्रीमती ज्योति शर्मा द्वारा किया गया। संस्थान के निदेशक श्री मुनीश्वर शाक्य ने प्रशिक्षणार्थियों को बैंकिंग प्रक्रियाओं, स्वरोजगार की संभावनाओं तथा वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान एवं कौशल का उपयोग कर स्वयं का उद्यम स्थापित करें और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में संस्थान के फैकल्टी श्री सचिन बंसल, ऑफिस असिस्टेंट श्री दीपक शाक्य, श्री शिवमोहन सिंह भदौरिया तथा अटेंडर श्री घनश्याम जाटव उपस्थित रहे। प्रशिक्षणार्थियों ने संस्थान द्वारा प्रदान किए गए प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए प्राप्त कौशल के आधार पर स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया। #JansamparkMP #morena2026 #Morena - Morena News