फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान के करीब, 172721 क्यूसेक पानी छोड़ा गया
फर्रुखाबाद में गंगा नदी अब अपने पूरे उफान पर आ चुकी हैं पिछले 48 घंटे में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार करते हुए खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है बहरहाल रविवार को नरौरा बांध से गंगा नदी में 172721 क्यूसेक पानी छोड़ा गया गंगा का जलस्तर आप 136.90 मीटर है जो कि खतरे के निशान 137.10 मीटर से मात्र 20 सेमी दूर रह गया है गंगा का जलस्तर बढ़ने से अब जनपद की तीनों तहसीलों के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आना शुरू हो गए हैं खासकर अमृतपुर तहसील क्षेत्र के कई गांव में बाढ़ का पानी घुस चुका है।