Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
image
image
image
image

गाजीपुर में बीच सड़क पत्नी को चापड़ से काट डाला:* बच्चों के सामने गला रेता, मारने के बाद पूछा- देखो जिंदा है या मर गई गाजीपुर में सोमवार को एक पति ने अपनी पत्नी की चापड़ से काटकर हत्या कर दी। अपने बच्चों से कहा, "बेटा, देखो मर गई कि नहीं।" घटना के दौरान सड़क पर मौजूद कई लोग तमाशबीन बने रहे, लेकिन किसी की महिला को बचाने की हिम्मत नहीं की। महिला की ब्यूटी पार्लर की दुकान थी। शाम करीब 7:30 बजे वह दुकान पर काम कर रही थी। तभी उसका पति गुस्से में वहां पहुंचा। पत्नी को बाहर बुलाकर उस पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मां को लहूलुहान देख बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। हत्या के बाद आरोपी चापड़ लेकर बच्चों के साथ मौके पर ही बैठा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी कह रहा था, "मुझे पत्नी को मारने का कोई गम नहीं है।" घटना शादियाबाद इलाके की है। गुरैनी गांव के रहने वाले रविकांत कुमार उर्फ हनी कुमार (32) अपने परिवार के साथ रहता है। परिवार में उसकी पत्नी कुसुम विश्वकर्मा (30), बेटी शालू (8) और एक साल का बेटा है। दोनों ने 2023 में लव मैरिज की थी। हनी की यह पहली, जबकि कुसुम की दूसरी शादी थी। हनी ऑर्केस्ट्रा चलाता है, जबकि 'शालू लेडीज ब्यूटी पार्लर' करती थी। कुसुम की पहली शादी करीब 10 साल पहले आजमगढ़ के परसूपुर क्षेत्र में हुई थी। उसकी पहली शादी से आठ साल की बेटी है। पति से झगड़े के बाद वो तलाक लेकर अलग रहने लगी थी। इसी के बाद परिवार चलाने के लिए कुसुम ने दयालपुर में शालू ब्यूटी पार्लर के नाम से दुकान खोली थी। पत्नी को मारने के बाद पूछा- बेटी देख मां मर गई कि नहीं पड़ोसियों ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था। इसके बाद कुसुम अपने बच्चों के साथ पार्लर में ही रहने लगी थी। सोमवार देर शाम हनी चापड़ लेकर दुकान के बाहर पहुंचा। उसने गाली-गलौज करते हुए कुसुम को आवाज लगाई। जैसे ही कुसुम बाहर निकली, वह बीच सड़क पर उस पर टूट पड़ा और चापड़ से उसका गला रेत दिया। इसी दौरान बेटी बाहर निकली तो आरोपी हनी ने गाली देते हुए कहा, "देख बेटी, जिंदा है कि मर गई।" सड़क पर मौजूद कई लोग घटना देखते रहे, लेकिन किसी की बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं हुई। गंभीर चोट लगने से कुसुम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से बोला- पत्नी को मारने का कोई गम नहीं महिला की हत्या की सूचना पर थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। हनी को हिरासत में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हिरासत में लिए जाने के दौरान आरोपी ने कहा, "हमें कोई गम नहीं है।" इस दौरान वह गाली-गलौज भी करता रहा। इस दौरान महिला का लहूलुहान शव बीच सड़क पर ही पड़ा रहा। भाई ने जीजा पर केस दर्ज कराया थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया- हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मृतका के भाई जितेंद्र विश्वकर्मा ने अपने जीजा हनी कुमार के खिलाफ शिकायत दी है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है

MORE NEWS

*कांवड़िया को बाइक ने मारी टक्कर, ट्रैक्टर ने कुचला:* फर्रुखाबाद में कन्नौज के युवक की मौत, चालक हिरासत में 

फर्रुखाबाद में एक कांवड़िया की सड़क हादसे में मौत हो गई। कन्नौज का रहने वाला था। युवक बाइक की टक्कर से सड़क पर गिर गया था, जिसके बाद एक ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया।

यह घटना फर्रुखाबाद के इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर के पास हुई। तेज रफ्तार बाइक ने कांवड़िया को टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान अल्लाहगंज की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया।

गंभीर रूप से घायल कांवड़िया को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के नंगापुरवा गांव निवासी विवेक बाथम (22) के रूप में हुई है।

विवेक लगभग 35 लोगों के जत्थे के साथ तूफानी डॉक कांवड़ यात्रा पर निकला था। जत्था पांचालघाट से गंगाजल भरकर गोला गोकर्णनाथ के लिए जा रहा था। रात करीब पौने नौ बजे डबरी तिराहे के पास विवेक बोतल में पानी भरकर जत्थे के पास जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

*कांवड़िया को बाइक ने मारी टक्कर, ट्रैक्टर ने कुचला:* फर्रुखाबाद में कन्नौज के युवक की मौत, चालक हिरासत में फर्रुखाबाद में एक कांवड़िया की सड़क हादसे में मौत हो गई। कन्नौज का रहने वाला था। युवक बाइक की टक्कर से सड़क पर गिर गया था, जिसके बाद एक ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। यह घटना फर्रुखाबाद के इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर के पास हुई। तेज रफ्तार बाइक ने कांवड़िया को टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान अल्लाहगंज की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। गंभीर रूप से घायल कांवड़िया को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के नंगापुरवा गांव निवासी विवेक बाथम (22) के रूप में हुई है। विवेक लगभग 35 लोगों के जत्थे के साथ तूफानी डॉक कांवड़ यात्रा पर निकला था। जत्था पांचालघाट से गंगाजल भरकर गोला गोकर्णनाथ के लिए जा रहा था। रात करीब पौने नौ बजे डबरी तिराहे के पास विवेक बोतल में पानी भरकर जत्थे के पास जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

Farrukhabad, Farrukhabad | Aug 10, 2026

'डीएम साहब काम हो गया, एक किलो सब्जी ले लीजिए': आगरा में भावुक होकर बोला किसान, अफसर का जवाब- ये तो अनमोल है 

आगरा में शुक्रवार को एक किसान डीएम ऑफिस एक किलो सब्जी लेकर पहुंच गया। डीएम से कहने लगा कि साहब आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, मेरा काम हो गया। अब आप मेरी लाई हुई ये सब्जी ले लीजिए। इसके बाद किसान ने ककोड़े से भरा झोला डीएम की मेज पर रख दिया।

किसान का ये भोलापन देख डीएम मनीष बंसल मुस्कुरा उठे। उन्होंने कहा ये तो अनमोल है। मैं इसे कैसे मना कर सकता हूं। दरअसल, किसान तीन साल से अपनी जमीन की पैमाइश के लिए कलेक्ट्रेट के चक्कर लगा रहा था। डीएम से फरियाद के बाद उसका ये काम जल्दी हो गया।

बाह तहसील के बसई अरेला के रहने वाले किसान रामप्रकाश जमीन की पैमाइश के लिए पिछले कई सालों से परेशान थे। उनका आरोप था कि कई शिकायतों के बावजूद राजस्व निरीक्षक और लेखपाल उनकी समस्या का हल निकालने के बजाय मामले को टालते रहे।

बीती 6 जुलाई को समाधान दिवस के दौरान किसान ने अपनी शिकायत डीएम मनीष बंसल के सामने रखी थी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित अफसरों से जवाब-तलब किया। उनसे किसान की जमीन की पैमाइश न होने पर नाराजगी जताई थी।

3 साल से चक्कर लगा रहे थे किसान रामप्रकाश

रामप्रकाश ने डीएम से शिकायत में बताया था कि 3 साल से राजस्व निरीक्षक व लेखपाल उसकी जमीन की पैमाइश नहीं कर रहे। शिकायत करने पर गलत रिपोर्ट लगाकर टालमटोल कर रहे हैं। डीएम ने मौके पर ही संबंधित राजस्व निरीक्षक से जवाब तलब किया। उनके साथ साथ लेखपाल को भी पैमाइश न करने पर फटकार लगाई।

डीएम के निर्देश के बाद रामप्रकाश की जमीन की पैमाइश कराई गई। इसके बाद उनकी ये समस्या खत्म हो गई। इसी खुशी में वह शुक्रवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को धन्यवाद देने के लिए वह अपने खेत से एक किलो ककोड़े लेकर गए थे।

डीएम मुस्कुराते हुए बोले- ये मेरे लिए अनमोल तोहफा

किसान रामप्रकाश शुक्रवार को जनता दर्शन के दौरान डीएम के पास पहुंचे। उसने बताया कि साहब आपके सुनवाई करने से मेरी जमीन की पैमाइश हो गई है। मुझे और मेरे परिवार की बड़ी समस्या आज हल हो गई है। इसलिए वह ककोड़े लेकर आया है।

डीएम मनीष बंसल ने बताया- रामप्रकाश बहुत प्यार से इतना अनमोल तोहफा लेकर आया था, उसे कैसे लौटा सकते थे। उसका यह उपहार हमने स्वीकार किया है। इसके साथ ही सभी राजस्व अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि वे तहसील दिवस के अलावा जनता दर्शन-जनसुनवाई में शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें।

'डीएम साहब काम हो गया, एक किलो सब्जी ले लीजिए': आगरा में भावुक होकर बोला किसान, अफसर का जवाब- ये तो अनमोल है आगरा में शुक्रवार को एक किसान डीएम ऑफिस एक किलो सब्जी लेकर पहुंच गया। डीएम से कहने लगा कि साहब आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, मेरा काम हो गया। अब आप मेरी लाई हुई ये सब्जी ले लीजिए। इसके बाद किसान ने ककोड़े से भरा झोला डीएम की मेज पर रख दिया। किसान का ये भोलापन देख डीएम मनीष बंसल मुस्कुरा उठे। उन्होंने कहा ये तो अनमोल है। मैं इसे कैसे मना कर सकता हूं। दरअसल, किसान तीन साल से अपनी जमीन की पैमाइश के लिए कलेक्ट्रेट के चक्कर लगा रहा था। डीएम से फरियाद के बाद उसका ये काम जल्दी हो गया। बाह तहसील के बसई अरेला के रहने वाले किसान रामप्रकाश जमीन की पैमाइश के लिए पिछले कई सालों से परेशान थे। उनका आरोप था कि कई शिकायतों के बावजूद राजस्व निरीक्षक और लेखपाल उनकी समस्या का हल निकालने के बजाय मामले को टालते रहे। बीती 6 जुलाई को समाधान दिवस के दौरान किसान ने अपनी शिकायत डीएम मनीष बंसल के सामने रखी थी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित अफसरों से जवाब-तलब किया। उनसे किसान की जमीन की पैमाइश न होने पर नाराजगी जताई थी। 3 साल से चक्कर लगा रहे थे किसान रामप्रकाश रामप्रकाश ने डीएम से शिकायत में बताया था कि 3 साल से राजस्व निरीक्षक व लेखपाल उसकी जमीन की पैमाइश नहीं कर रहे। शिकायत करने पर गलत रिपोर्ट लगाकर टालमटोल कर रहे हैं। डीएम ने मौके पर ही संबंधित राजस्व निरीक्षक से जवाब तलब किया। उनके साथ साथ लेखपाल को भी पैमाइश न करने पर फटकार लगाई। डीएम के निर्देश के बाद रामप्रकाश की जमीन की पैमाइश कराई गई। इसके बाद उनकी ये समस्या खत्म हो गई। इसी खुशी में वह शुक्रवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को धन्यवाद देने के लिए वह अपने खेत से एक किलो ककोड़े लेकर गए थे। डीएम मुस्कुराते हुए बोले- ये मेरे लिए अनमोल तोहफा किसान रामप्रकाश शुक्रवार को जनता दर्शन के दौरान डीएम के पास पहुंचे। उसने बताया कि साहब आपके सुनवाई करने से मेरी जमीन की पैमाइश हो गई है। मुझे और मेरे परिवार की बड़ी समस्या आज हल हो गई है। इसलिए वह ककोड़े लेकर आया है। डीएम मनीष बंसल ने बताया- रामप्रकाश बहुत प्यार से इतना अनमोल तोहफा लेकर आया था, उसे कैसे लौटा सकते थे। उसका यह उपहार हमने स्वीकार किया है। इसके साथ ही सभी राजस्व अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि वे तहसील दिवस के अलावा जनता दर्शन-जनसुनवाई में शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें।

Farrukhabad, Farrukhabad | Aug 8, 2026

ईश्वर दास जी महाराज ने बताया कांवड़ का महत्व @panchal_live

ईश्वर दास जी महाराज ने बताया कांवड़ का महत्व @panchal_live

Farrukhabad, Farrukhabad | Aug 8, 2026