Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
image
image
image
image
image

मथुरा में द्वारिकाधीश मंदिर में चोरी, VIDEO:चोर ने पहले गुटखा खाया, गोलक को सरिया से तोड़ा; बैग में नोट भरकर भागा मथुरा के प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में रविवार देर रात एक चोर घुसा। वह मंदिर के मुख्य गेट पर लगे दानपात्र (गोलक) के पास रुका, इधर-उधर देखकर तसल्ली की। फिर गुटखा खाया और सरिया से ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी बैग में भरकर फरार हो गया। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। यह गोलक मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर प्रबंधन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है। द्वारिकाधीश मंदिर के मुख्य गेट पर लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। फुटेज के अनुसार, रात करीब 12 बजे 25-30 साल का एक युवक मंदिर की सीढ़ियों पर बैठकर मोबाइल चलाता दिखाई देता है। कुछ देर बाद वह सीढ़ियों से उतरकर दोनों ओर देखता है कि कोई आ तो नहीं रहा। इसी दौरान पुलिस की बाइक पर दो पुलिसकर्मी गश्त करते हुए वहां से गुजरते हैं। उन्हें देखकर युवक दोबारा सीढ़ियों पर बैठ जाता है। कुछ मिनट बाद वह फिर उठता है, इधर-उधर देखता है और जेब से गुटखे का पाउच निकालकर खा लेता है। इसके बाद वह हाथ में सरिया लेकर गोलक के आसपास घूमता रहता है। करीब 9 मिनट तक मौका देखने के बाद वह गोलक के पास पहुंचता है और ताला तोड़ना शुरू कर देता है। रात करीब 12:30 बजे वह सरिया की मदद से ताला तोड़ देता है। चोर ने करीब दो मिनट में गोलक का ताला तोड़ दिया। इसके बाद वह कुछ देर वहीं बैठा रहता है। इसी दौरान एक स्कूटी सवार वहां आता है, जो स्कूटी पर बैठे-बैठे भगवान को प्रणाम कर आगे बढ़ जाता है। उसके जाने के बाद चोर गोलक में रखी नकदी निकालकर अपने बैग में रखता है और मौके से फरार हो जाता है। मुख्य गेट पर लगी है गोलक मंदिर के मुख्य गेट की सीढ़ियों पर स्टील की यह गोलक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाई गई है। इसका उद्देश्य यह है कि जो श्रद्धालु किसी कारण मंदिर के अंदर नहीं जा पाते, वे भी इसमें अपनी श्रद्धानुसार दान कर सकें। प्रबंधन ने पुलिस से की शिकायत मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया- सुबह करीब 5:15 बजे कर्मचारी मंदिर पहुंचे तो गोलक का ताला टूटा मिला। इसके बाद महाप्रबंधक अशोक शर्मा ने शहर कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस अज्ञात चोर की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है। "

MORE NEWS

*कांवड़िया को बाइक ने मारी टक्कर, ट्रैक्टर ने कुचला:* फर्रुखाबाद में कन्नौज के युवक की मौत, चालक हिरासत में 

फर्रुखाबाद में एक कांवड़िया की सड़क हादसे में मौत हो गई। कन्नौज का रहने वाला था। युवक बाइक की टक्कर से सड़क पर गिर गया था, जिसके बाद एक ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया।

यह घटना फर्रुखाबाद के इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर के पास हुई। तेज रफ्तार बाइक ने कांवड़िया को टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान अल्लाहगंज की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया।

गंभीर रूप से घायल कांवड़िया को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के नंगापुरवा गांव निवासी विवेक बाथम (22) के रूप में हुई है।

विवेक लगभग 35 लोगों के जत्थे के साथ तूफानी डॉक कांवड़ यात्रा पर निकला था। जत्था पांचालघाट से गंगाजल भरकर गोला गोकर्णनाथ के लिए जा रहा था। रात करीब पौने नौ बजे डबरी तिराहे के पास विवेक बोतल में पानी भरकर जत्थे के पास जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

*कांवड़िया को बाइक ने मारी टक्कर, ट्रैक्टर ने कुचला:* फर्रुखाबाद में कन्नौज के युवक की मौत, चालक हिरासत में फर्रुखाबाद में एक कांवड़िया की सड़क हादसे में मौत हो गई। कन्नौज का रहने वाला था। युवक बाइक की टक्कर से सड़क पर गिर गया था, जिसके बाद एक ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। यह घटना फर्रुखाबाद के इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर के पास हुई। तेज रफ्तार बाइक ने कांवड़िया को टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान अल्लाहगंज की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। गंभीर रूप से घायल कांवड़िया को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के नंगापुरवा गांव निवासी विवेक बाथम (22) के रूप में हुई है। विवेक लगभग 35 लोगों के जत्थे के साथ तूफानी डॉक कांवड़ यात्रा पर निकला था। जत्था पांचालघाट से गंगाजल भरकर गोला गोकर्णनाथ के लिए जा रहा था। रात करीब पौने नौ बजे डबरी तिराहे के पास विवेक बोतल में पानी भरकर जत्थे के पास जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

Farrukhabad, Farrukhabad | Aug 10, 2026

'डीएम साहब काम हो गया, एक किलो सब्जी ले लीजिए': आगरा में भावुक होकर बोला किसान, अफसर का जवाब- ये तो अनमोल है 

आगरा में शुक्रवार को एक किसान डीएम ऑफिस एक किलो सब्जी लेकर पहुंच गया। डीएम से कहने लगा कि साहब आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, मेरा काम हो गया। अब आप मेरी लाई हुई ये सब्जी ले लीजिए। इसके बाद किसान ने ककोड़े से भरा झोला डीएम की मेज पर रख दिया।

किसान का ये भोलापन देख डीएम मनीष बंसल मुस्कुरा उठे। उन्होंने कहा ये तो अनमोल है। मैं इसे कैसे मना कर सकता हूं। दरअसल, किसान तीन साल से अपनी जमीन की पैमाइश के लिए कलेक्ट्रेट के चक्कर लगा रहा था। डीएम से फरियाद के बाद उसका ये काम जल्दी हो गया।

बाह तहसील के बसई अरेला के रहने वाले किसान रामप्रकाश जमीन की पैमाइश के लिए पिछले कई सालों से परेशान थे। उनका आरोप था कि कई शिकायतों के बावजूद राजस्व निरीक्षक और लेखपाल उनकी समस्या का हल निकालने के बजाय मामले को टालते रहे।

बीती 6 जुलाई को समाधान दिवस के दौरान किसान ने अपनी शिकायत डीएम मनीष बंसल के सामने रखी थी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित अफसरों से जवाब-तलब किया। उनसे किसान की जमीन की पैमाइश न होने पर नाराजगी जताई थी।

3 साल से चक्कर लगा रहे थे किसान रामप्रकाश

रामप्रकाश ने डीएम से शिकायत में बताया था कि 3 साल से राजस्व निरीक्षक व लेखपाल उसकी जमीन की पैमाइश नहीं कर रहे। शिकायत करने पर गलत रिपोर्ट लगाकर टालमटोल कर रहे हैं। डीएम ने मौके पर ही संबंधित राजस्व निरीक्षक से जवाब तलब किया। उनके साथ साथ लेखपाल को भी पैमाइश न करने पर फटकार लगाई।

डीएम के निर्देश के बाद रामप्रकाश की जमीन की पैमाइश कराई गई। इसके बाद उनकी ये समस्या खत्म हो गई। इसी खुशी में वह शुक्रवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को धन्यवाद देने के लिए वह अपने खेत से एक किलो ककोड़े लेकर गए थे।

डीएम मुस्कुराते हुए बोले- ये मेरे लिए अनमोल तोहफा

किसान रामप्रकाश शुक्रवार को जनता दर्शन के दौरान डीएम के पास पहुंचे। उसने बताया कि साहब आपके सुनवाई करने से मेरी जमीन की पैमाइश हो गई है। मुझे और मेरे परिवार की बड़ी समस्या आज हल हो गई है। इसलिए वह ककोड़े लेकर आया है।

डीएम मनीष बंसल ने बताया- रामप्रकाश बहुत प्यार से इतना अनमोल तोहफा लेकर आया था, उसे कैसे लौटा सकते थे। उसका यह उपहार हमने स्वीकार किया है। इसके साथ ही सभी राजस्व अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि वे तहसील दिवस के अलावा जनता दर्शन-जनसुनवाई में शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें।

'डीएम साहब काम हो गया, एक किलो सब्जी ले लीजिए': आगरा में भावुक होकर बोला किसान, अफसर का जवाब- ये तो अनमोल है आगरा में शुक्रवार को एक किसान डीएम ऑफिस एक किलो सब्जी लेकर पहुंच गया। डीएम से कहने लगा कि साहब आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, मेरा काम हो गया। अब आप मेरी लाई हुई ये सब्जी ले लीजिए। इसके बाद किसान ने ककोड़े से भरा झोला डीएम की मेज पर रख दिया। किसान का ये भोलापन देख डीएम मनीष बंसल मुस्कुरा उठे। उन्होंने कहा ये तो अनमोल है। मैं इसे कैसे मना कर सकता हूं। दरअसल, किसान तीन साल से अपनी जमीन की पैमाइश के लिए कलेक्ट्रेट के चक्कर लगा रहा था। डीएम से फरियाद के बाद उसका ये काम जल्दी हो गया। बाह तहसील के बसई अरेला के रहने वाले किसान रामप्रकाश जमीन की पैमाइश के लिए पिछले कई सालों से परेशान थे। उनका आरोप था कि कई शिकायतों के बावजूद राजस्व निरीक्षक और लेखपाल उनकी समस्या का हल निकालने के बजाय मामले को टालते रहे। बीती 6 जुलाई को समाधान दिवस के दौरान किसान ने अपनी शिकायत डीएम मनीष बंसल के सामने रखी थी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित अफसरों से जवाब-तलब किया। उनसे किसान की जमीन की पैमाइश न होने पर नाराजगी जताई थी। 3 साल से चक्कर लगा रहे थे किसान रामप्रकाश रामप्रकाश ने डीएम से शिकायत में बताया था कि 3 साल से राजस्व निरीक्षक व लेखपाल उसकी जमीन की पैमाइश नहीं कर रहे। शिकायत करने पर गलत रिपोर्ट लगाकर टालमटोल कर रहे हैं। डीएम ने मौके पर ही संबंधित राजस्व निरीक्षक से जवाब तलब किया। उनके साथ साथ लेखपाल को भी पैमाइश न करने पर फटकार लगाई। डीएम के निर्देश के बाद रामप्रकाश की जमीन की पैमाइश कराई गई। इसके बाद उनकी ये समस्या खत्म हो गई। इसी खुशी में वह शुक्रवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को धन्यवाद देने के लिए वह अपने खेत से एक किलो ककोड़े लेकर गए थे। डीएम मुस्कुराते हुए बोले- ये मेरे लिए अनमोल तोहफा किसान रामप्रकाश शुक्रवार को जनता दर्शन के दौरान डीएम के पास पहुंचे। उसने बताया कि साहब आपके सुनवाई करने से मेरी जमीन की पैमाइश हो गई है। मुझे और मेरे परिवार की बड़ी समस्या आज हल हो गई है। इसलिए वह ककोड़े लेकर आया है। डीएम मनीष बंसल ने बताया- रामप्रकाश बहुत प्यार से इतना अनमोल तोहफा लेकर आया था, उसे कैसे लौटा सकते थे। उसका यह उपहार हमने स्वीकार किया है। इसके साथ ही सभी राजस्व अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि वे तहसील दिवस के अलावा जनता दर्शन-जनसुनवाई में शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें।

Farrukhabad, Farrukhabad | Aug 8, 2026

ईश्वर दास जी महाराज ने बताया कांवड़ का महत्व @panchal_live

ईश्वर दास जी महाराज ने बताया कांवड़ का महत्व @panchal_live

Farrukhabad, Farrukhabad | Aug 8, 2026