Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand

फर्रुखाबाद: दुर्वासा ऋषि आश्रम से निकलेगी कांवड़ यात्रा, असहायों के लिए मात्र ₹1 पंजीकरण शुल्क फर्रुखाबाद। जिले में आगामी कांवड़ यात्रा के सफल और भव्य आयोजन को लेकर सोमवार शाम हिंदू महासभा युवा मोर्चा एवं जय भोलेबाबा कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें यात्रा की रूपरेखा तय की गई। आयोजन समिति के अनुसार, कांवड़ यात्रा 23 अगस्त (रविवार) को सुबह 10 बजे दुर्वासा ऋषि आश्रम से शुरू होगी। विभिन्न मार्गों से होती हुई यह यात्रा पांडेश्वर नाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। पंजीकरण शुल्क व सुविधाएं: आयोजन समिति के विमलेश मिश्रा ने जानकारी दी कि यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण शुल्क 251 रुपये तय किया गया है। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतीकात्मक शुल्क केवल 1 रुपये रखा गया है। बैठक में रही इनकी उपस्थिति: बैठक में युवा और महिला टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान जय भोलेबाबा कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, हिन्दू महासभा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा ठाकुर, नगर अध्यक्ष अंजली कश्यप, क्रांति पाठक, सौरभ मिश्रा, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, सुबोध शुक्ला और अमन अवस्थी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

MORE NEWS

*कांवड़िया को बाइक ने मारी टक्कर, ट्रैक्टर ने कुचला:* फर्रुखाबाद में कन्नौज के युवक की मौत, चालक हिरासत में 

फर्रुखाबाद में एक कांवड़िया की सड़क हादसे में मौत हो गई। कन्नौज का रहने वाला था। युवक बाइक की टक्कर से सड़क पर गिर गया था, जिसके बाद एक ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया।

यह घटना फर्रुखाबाद के इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर के पास हुई। तेज रफ्तार बाइक ने कांवड़िया को टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान अल्लाहगंज की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया।

गंभीर रूप से घायल कांवड़िया को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के नंगापुरवा गांव निवासी विवेक बाथम (22) के रूप में हुई है।

विवेक लगभग 35 लोगों के जत्थे के साथ तूफानी डॉक कांवड़ यात्रा पर निकला था। जत्था पांचालघाट से गंगाजल भरकर गोला गोकर्णनाथ के लिए जा रहा था। रात करीब पौने नौ बजे डबरी तिराहे के पास विवेक बोतल में पानी भरकर जत्थे के पास जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

*कांवड़िया को बाइक ने मारी टक्कर, ट्रैक्टर ने कुचला:* फर्रुखाबाद में कन्नौज के युवक की मौत, चालक हिरासत में फर्रुखाबाद में एक कांवड़िया की सड़क हादसे में मौत हो गई। कन्नौज का रहने वाला था। युवक बाइक की टक्कर से सड़क पर गिर गया था, जिसके बाद एक ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। यह घटना फर्रुखाबाद के इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर के पास हुई। तेज रफ्तार बाइक ने कांवड़िया को टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान अल्लाहगंज की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। गंभीर रूप से घायल कांवड़िया को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के नंगापुरवा गांव निवासी विवेक बाथम (22) के रूप में हुई है। विवेक लगभग 35 लोगों के जत्थे के साथ तूफानी डॉक कांवड़ यात्रा पर निकला था। जत्था पांचालघाट से गंगाजल भरकर गोला गोकर्णनाथ के लिए जा रहा था। रात करीब पौने नौ बजे डबरी तिराहे के पास विवेक बोतल में पानी भरकर जत्थे के पास जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

Farrukhabad, Farrukhabad | Aug 10, 2026

'डीएम साहब काम हो गया, एक किलो सब्जी ले लीजिए': आगरा में भावुक होकर बोला किसान, अफसर का जवाब- ये तो अनमोल है 

आगरा में शुक्रवार को एक किसान डीएम ऑफिस एक किलो सब्जी लेकर पहुंच गया। डीएम से कहने लगा कि साहब आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, मेरा काम हो गया। अब आप मेरी लाई हुई ये सब्जी ले लीजिए। इसके बाद किसान ने ककोड़े से भरा झोला डीएम की मेज पर रख दिया।

किसान का ये भोलापन देख डीएम मनीष बंसल मुस्कुरा उठे। उन्होंने कहा ये तो अनमोल है। मैं इसे कैसे मना कर सकता हूं। दरअसल, किसान तीन साल से अपनी जमीन की पैमाइश के लिए कलेक्ट्रेट के चक्कर लगा रहा था। डीएम से फरियाद के बाद उसका ये काम जल्दी हो गया।

बाह तहसील के बसई अरेला के रहने वाले किसान रामप्रकाश जमीन की पैमाइश के लिए पिछले कई सालों से परेशान थे। उनका आरोप था कि कई शिकायतों के बावजूद राजस्व निरीक्षक और लेखपाल उनकी समस्या का हल निकालने के बजाय मामले को टालते रहे।

बीती 6 जुलाई को समाधान दिवस के दौरान किसान ने अपनी शिकायत डीएम मनीष बंसल के सामने रखी थी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित अफसरों से जवाब-तलब किया। उनसे किसान की जमीन की पैमाइश न होने पर नाराजगी जताई थी।

3 साल से चक्कर लगा रहे थे किसान रामप्रकाश

रामप्रकाश ने डीएम से शिकायत में बताया था कि 3 साल से राजस्व निरीक्षक व लेखपाल उसकी जमीन की पैमाइश नहीं कर रहे। शिकायत करने पर गलत रिपोर्ट लगाकर टालमटोल कर रहे हैं। डीएम ने मौके पर ही संबंधित राजस्व निरीक्षक से जवाब तलब किया। उनके साथ साथ लेखपाल को भी पैमाइश न करने पर फटकार लगाई।

डीएम के निर्देश के बाद रामप्रकाश की जमीन की पैमाइश कराई गई। इसके बाद उनकी ये समस्या खत्म हो गई। इसी खुशी में वह शुक्रवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को धन्यवाद देने के लिए वह अपने खेत से एक किलो ककोड़े लेकर गए थे।

डीएम मुस्कुराते हुए बोले- ये मेरे लिए अनमोल तोहफा

किसान रामप्रकाश शुक्रवार को जनता दर्शन के दौरान डीएम के पास पहुंचे। उसने बताया कि साहब आपके सुनवाई करने से मेरी जमीन की पैमाइश हो गई है। मुझे और मेरे परिवार की बड़ी समस्या आज हल हो गई है। इसलिए वह ककोड़े लेकर आया है।

डीएम मनीष बंसल ने बताया- रामप्रकाश बहुत प्यार से इतना अनमोल तोहफा लेकर आया था, उसे कैसे लौटा सकते थे। उसका यह उपहार हमने स्वीकार किया है। इसके साथ ही सभी राजस्व अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि वे तहसील दिवस के अलावा जनता दर्शन-जनसुनवाई में शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें।

'डीएम साहब काम हो गया, एक किलो सब्जी ले लीजिए': आगरा में भावुक होकर बोला किसान, अफसर का जवाब- ये तो अनमोल है आगरा में शुक्रवार को एक किसान डीएम ऑफिस एक किलो सब्जी लेकर पहुंच गया। डीएम से कहने लगा कि साहब आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, मेरा काम हो गया। अब आप मेरी लाई हुई ये सब्जी ले लीजिए। इसके बाद किसान ने ककोड़े से भरा झोला डीएम की मेज पर रख दिया। किसान का ये भोलापन देख डीएम मनीष बंसल मुस्कुरा उठे। उन्होंने कहा ये तो अनमोल है। मैं इसे कैसे मना कर सकता हूं। दरअसल, किसान तीन साल से अपनी जमीन की पैमाइश के लिए कलेक्ट्रेट के चक्कर लगा रहा था। डीएम से फरियाद के बाद उसका ये काम जल्दी हो गया। बाह तहसील के बसई अरेला के रहने वाले किसान रामप्रकाश जमीन की पैमाइश के लिए पिछले कई सालों से परेशान थे। उनका आरोप था कि कई शिकायतों के बावजूद राजस्व निरीक्षक और लेखपाल उनकी समस्या का हल निकालने के बजाय मामले को टालते रहे। बीती 6 जुलाई को समाधान दिवस के दौरान किसान ने अपनी शिकायत डीएम मनीष बंसल के सामने रखी थी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित अफसरों से जवाब-तलब किया। उनसे किसान की जमीन की पैमाइश न होने पर नाराजगी जताई थी। 3 साल से चक्कर लगा रहे थे किसान रामप्रकाश रामप्रकाश ने डीएम से शिकायत में बताया था कि 3 साल से राजस्व निरीक्षक व लेखपाल उसकी जमीन की पैमाइश नहीं कर रहे। शिकायत करने पर गलत रिपोर्ट लगाकर टालमटोल कर रहे हैं। डीएम ने मौके पर ही संबंधित राजस्व निरीक्षक से जवाब तलब किया। उनके साथ साथ लेखपाल को भी पैमाइश न करने पर फटकार लगाई। डीएम के निर्देश के बाद रामप्रकाश की जमीन की पैमाइश कराई गई। इसके बाद उनकी ये समस्या खत्म हो गई। इसी खुशी में वह शुक्रवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को धन्यवाद देने के लिए वह अपने खेत से एक किलो ककोड़े लेकर गए थे। डीएम मुस्कुराते हुए बोले- ये मेरे लिए अनमोल तोहफा किसान रामप्रकाश शुक्रवार को जनता दर्शन के दौरान डीएम के पास पहुंचे। उसने बताया कि साहब आपके सुनवाई करने से मेरी जमीन की पैमाइश हो गई है। मुझे और मेरे परिवार की बड़ी समस्या आज हल हो गई है। इसलिए वह ककोड़े लेकर आया है। डीएम मनीष बंसल ने बताया- रामप्रकाश बहुत प्यार से इतना अनमोल तोहफा लेकर आया था, उसे कैसे लौटा सकते थे। उसका यह उपहार हमने स्वीकार किया है। इसके साथ ही सभी राजस्व अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि वे तहसील दिवस के अलावा जनता दर्शन-जनसुनवाई में शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें।

Farrukhabad, Farrukhabad | Aug 8, 2026

ईश्वर दास जी महाराज ने बताया कांवड़ का महत्व @panchal_live

ईश्वर दास जी महाराज ने बताया कांवड़ का महत्व @panchal_live

Farrukhabad, Farrukhabad | Aug 8, 2026