फर्रुखाबाद में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को पांचाल घाट पर गंगा का जलस्तर 136.70 सेंटीमीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी बिंदु 136.60 सेंटीमीटर से 10 सेंटीमीटर ऊपर है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
बीते कुछ दिनों में गंगा का जलस्तर घट गया था, लेकिन गुरुवार रात से इसमें अचानक वृद्धि शुरू हो गई। शुक्रवार रात तक जलस्तर में करीब 30 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके बाद नदी चेतावनी बिंदु को पार कर गई। प्रशासन जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है।