
अमृत देवासी हत्याकांड के दूसरे दिन भी धरना जारी, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन : जालोर में स्वर्गीय अमृत देवासी हत्याकांड में दोषियों की गि#रफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पीड़ित परिवार का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। परिजनों व समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शेष आरोपियों की शीघ्र गि#रफ्तारी और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। ज्ञापन में तीन वर्ष बाद भी सभी आरोपियों की गि#रफ्तारी नहीं होने पर चिंता जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने की मांग की गई।
Jalor, Jalor | Jul 28, 2026

भाजपा नेता-वकील पर हमले के विरोध में हाईवे जाम : 4 घंटे तक फंसे रहे वाहन; बदमाशों को पकड़ने की मांग। जालोर जिले के बागरा थाना क्षेत्र के सियाणा गांव में भाजपा नेता और वकील नटवर सिंह राजपुरोहित पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में गुरुवार को राजपुरोहित समाज समेत लोगों ने जालोर-सिरोही स्टेट हाईवे करीब चार घंटे तक जाम रखा। प्रदर्शनकारी हमलावरों की जल्द गि#रफ्तारी की मांग कर रहे थे। डीएमपी गौतम जैन की समझाइश और जल्द कार्रवाई के आश्वासन के बाद रात करीब 9 बजे जाम खोल दिया गया। घटना को लेकर आज भी कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बदमाशों को जल्द पकड़ने की मांग की जाएगी।
Jalor, Jalor | Jul 3, 2026

अधिवक्ता पर हमले के विरोध में अभिभाषक संघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, आरोपियों की शीघ्र गि#रफ्तारी की मांग : जालोर में अधिवक्ता नटवरसिंह पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में अभिभाषक संघ, जालोर ने गुरुवार को संघ के अध्यक्ष खसाराम परिहार के नेतृत्व में जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्रसिंह को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपियों को तत्काल गि#रफ्तार करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि अधिवक्ता नटवरसिंह पर 1 जुलाई 2026 की शाम को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेहसाणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से जिले के अधिवक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। अभिभाषक संघ ने ज्ञापन के माध्यम से पुलिस प्रशासन से मांग की कि पुलिस थाना बागरा द्वारा मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों को तत्काल प्रभाव से गि#रफ्तार किया जाए, ताकि अधिवक्ताओं में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास बना रहे और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Jalor, Jalor | Jul 2, 2026

भाजपा नेता को घेरकर लोहे के सरिए से पीटा : सिर पर गहरा घाव, हाथ में फैक्चर; आरोपियों की गि#रफ्तारी की मांग पर रात 11 बजे तक धरना- प्रदर्शन। एक भाजपा नेता और वकिल पर बुधवार की देर शाम को कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और हाथ में गंभीर चोट आई। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सिरोही रेफर किया गया। घटना के विरोध में सियाणा क्षेत्रपाल व्यापार संघ और राजपुरोहित समाज के लोगों ने सियाणा पुलिस चौकी के बाहर रात 11 बजे तक धरना देकर आरोपियों की गि#रफ्तारी की मांग की। दरअसल, वह कचहरी से अपना काम निप्टाकर शाम को अपनी कार से सियाणा गांव जा रहे थे। इसी दौरान गांव के आसपास सामने से आ रही गाड़ी में अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। यह घटना जालोर जिले के बागरा थाना क्षेत्र के सियाणा गांव में बुधवार शाम की है। बागरा थाने के सीआई मोहनलाल गर्ग ने बताया कि सियाणा निवासी भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता और वकील नटवर सिंह राजपुरोहित बुधवार को जालोर कचहरी से काम खत्म कर अपनी कार से सियाणा लौट रहे थे। शाम करीब 6 बजे आकोली और सियाणा के बीच आडवाडा गांव के पास सामने से आई एक गाड़ी में सवार अज्ञात लोगों ने उनकी कार रुकवाई और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के दौरान आसपास अन्य लोगों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायल नटवर सिंह राजपुरोहित को सियाणा के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सिरोही रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज जारी है। हमले में नटवर सिंह राजपुरोहित के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया। हमले से उनके सिर में गहरा और लंबा चीरा लग गया, जिससे काफी खून बहा। घाव इतना गंभीर था कि सिर पर कई टांके लगाने पड़े। इसके अलावा उनके एक हाथ में भी फ्रैक्चर हुआ है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर जांच शुरू कर दी। बागरा थाने के सीआई मोहनलाल गर्ग ने बताया कि रात में हुई मारपीट के मामले में जांच की जा रही हैं और टीमें बनाकर आरोपियों के पकड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं।
Jalor, Jalor | Jul 2, 2026

अमृत लाल ह#त्याकांड, 15 दिन में खुलासे के आश्वासन के बाद धरना स्थगित, 3 साल बाद भी पुलिस के हाथ खाली : जालोर। आहोर के भैंसवाड़ा निवासी अमृत लाल देवासी ह#त्याकांड के आरोपियों की गि#रफ्तारी की मांग को लेकर जालोर में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन मंगलवार को स्थगित कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) मोटाराम ने पीड़ित परिवार और प्रदर्शनकारियों को आगामी 15 दिनों के भीतर मामले का खुलासा करने का ठोस आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजनों ने धरने को 15 दिन के लिए टालने का निर्णय लिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे पिछले तीन साल से सिर्फ आश्वासनों के भरोसे जी रहे हैं। यदि इस बार भी पुलिस ने दिए गए 15 दिनों के समय (आश्वासन) में ह#त्याकांड का पर्दाफाश कर आरोपियों को गि#रफ्तार नहीं किया, तो वे एक बार फिर उग्र आंदोलन और अनिश्चितकालीन धरने के लिए मजबूर होंगे।
Jalor, Jalor | Jun 30, 2026