Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
सपा
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

महाराजगंज।

महाराजगंज: नाराज किशोरी ने देवरिया शाखा नहर में लगाई छलांग, तेज बहाव में लापता 🚨

#महाराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में देवरिया शाखा नहर में कूद गई। देखते ही देखते वह नहर की तेज धारा में बह गई और लापता हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा खोजबीन शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी घर में किसी बात को लेकर नाराज थी। मंगलवार को वह अकेले घर से निकली और नहर के किनारे पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने अचानक नहर में छलांग लगा दी। पास के खेत में काम कर रहे एक किसान ने घटना देखकर शोर मचाया और बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक किशोरी तेज बहाव में दूर निकल चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। भिटौली चौकी प्रभारी यदुवीर यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, जिसने मोटरबोट की सहायता से नहर में सघन खोज अभियान चलाया।
हालांकि समाचार लिखे जाने तक किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल सका था। नहर में तेज जल प्रवाह के कारण रेस्क्यू अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार खोजबीन में जुटी हुई है।
#maharajganj #maharajganjnews

महाराजगंज: नाराज किशोरी ने देवरिया शाखा नहर में लगाई छलांग, तेज बहाव में लापता 🚨 #महाराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में देवरिया शाखा नहर में कूद गई। देखते ही देखते वह नहर की तेज धारा में बह गई और लापता हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा खोजबीन शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी घर में किसी बात को लेकर नाराज थी। मंगलवार को वह अकेले घर से निकली और नहर के किनारे पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने अचानक नहर में छलांग लगा दी। पास के खेत में काम कर रहे एक किसान ने घटना देखकर शोर मचाया और बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक किशोरी तेज बहाव में दूर निकल चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। भिटौली चौकी प्रभारी यदुवीर यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, जिसने मोटरबोट की सहायता से नहर में सघन खोज अभियान चलाया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल सका था। नहर में तेज जल प्रवाह के कारण रेस्क्यू अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार खोजबीन में जुटी हुई है। #maharajganj #maharajganjnews

Deoria, Deoria | Jun 17, 2026

#महाराजगंज। 8 सूत्रीय मांगों को लेकर सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
#maharajganj #samajwadipartyoffic...

#महाराजगंज। 8 सूत्रीय मांगों को लेकर सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन #maharajganj #samajwadipartyoffic...

Deoria, Deoria | Jun 2, 2026

#महाराजगंज। 8 सूत्रीय मांगों को लेकर सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

#महाराजगंज। 8 सूत्रीय मांगों को लेकर सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Deoria, Deoria | Jun 2, 2026

Latest महाराजगंज। News Videos - Watch the Latest News of July 29, 2026 | Public App